हीरामंडी से आई बड़ी खबर, संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में होंगे 16 से 20 गानें!
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर काफी समय से कई खबरें आती रहीं हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर आ रही है वो संगीत प्रेमियों लिए काफी अच्छी साबित होने वाली है। खबर आई है कि इस सीरीज में कई शानदार गाने नजर आने वाले हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली करीब 16 से 20 गानों तक प्लान बना रहे हैँ। पता चला है कि हीरामंडी में इतने गाने नजर आएंगे।
अगर ऐसा होता है तो ये सबसे ज्यादा गानों वाली सीरीज बनने वाली है क्योंकि इतने गाने किसी भारतीय सीरीज में अभी तक नहीं दिखे हैं। संजय लीला भंसाली की तरफ से फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान इसको लेकर नहीं हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रहीं हैं।

इस सीरीज को लेकर काफी समय से संजय लीला भंसाली इंतजार कर रहे थे और उनका कहना था कि वो शानदार सीरीज बनाने वाले हैं। इससे वो वेब सीरीज में अपने निर्देशन का डेब्यू करेंगे।
इस सीरीज की बात करें तो इसके लीडिंग कलाकारों को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आलिया भट्ट का नाम काफी समय से चर्चा में है। संजय लीला भंसाली ने प्रोजेक्ट को लेकर कहा था कि.. "हीरामंडी उनके तमाम प्रोजेक्ट्स में से सबसे खास रहा है।
यह एक महाकाव्य है, जो लाहौर के दरबारियों पर आधारित होगी। मैं इसे बनाने के लिए नर्वस और उत्साहित दोनों हूं। मैं नेटफ्लिक्स के जरिए हीरामंडी को दुनिया भर में लाने के लिए एक्साइडेट हूं।" इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसी अदाकाराओं के नाम सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











