25 फरवरी से स्टार प्लस पर 'सरस्वती चंद्र'
बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा नाम संजय लीला भंसाली पहली बार टीवी सीरयल के निर्माण में कदम रख रहे हैं। भव्यता और आयडल स्टोरी को लेकर फिल्म बनाने वाले संजय लीला भंसाली पहली बार इपीक टीवी शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'सरस्वती चंद्र'।
गुजराती मशहूर नॉवेल 'सरस्वती चंद्र' की कहानी को पर्दे पर भव्यता के साथ पेश करने की पूरी कोशिश संजय लीला ने की है जो कि टीवी प्रोमो में साफ दिखायी पड़ रही है। यह भंसाली का पहला टीवी शो है जो कि 25 फरवरी से स्टार प्लस पर रात साढ़े सात बजे से शुरू हो रहा है।
इस शो के मुख्य कलाकार हैं जेनीफर सिंह और गौतम रोडे। शो का प्रोमो भी टीवी पर आना शुरू हो गया है। भंसाली ने इससे पहले कई रियलिटी शो में जज की भूमिका निभायी है लेकिन टीवी कार्यक्रम का निर्माण वो पहली बार कर रहे हैं। पहले यह शो कलर्स पर आने वाला था लेकिन अब यह जोर-शोर से स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है।
मालूम हो कि इस नाम से बीते जमाने की एक मशहूर फिल्म भी है जिसमें लीड रोल महान अदाकारा नूतन ने किया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर है। फिल्म को क्लासिक सिनेमा का दर्जा प्राप्त है।
देखते हैं कि भंसाली का यह नया प्रयोग लोगों को कितना रास आता है? वैसे इसके प्रोमो ने इसकी भव्यता का अंदाजा लोगों को करा दिया है जिसके कारण लोगों का इस शो का बेसब्री से इंतजार है। इस शो के प्रोमो की पंच लाइन है ' मुक्कमल मोहब्बत की अधूरी दास्तां' जिसने अभी से काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


Click it and Unblock the Notifications












