टीवी पर आना अच्छा लगता है : संजय

खबर है कि गुजारिश के फ्लॉप होने के बाद संजय लीला भंसाली में थोड़ा बदलाव आ रहा है। वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने लगे हैं। मीडिया से मुखातिब होने लगे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोनी टीवी के शो एक्स फैक्टर के लिए हां कहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भंसाली ने सोनी टीवी के लिए ही झलक दिखला जा के एक सीजन को जज किया था।
संजय इस बारे में कहते हैं कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि उनकी दोबारा वापसी हो रही है, क्योंकि उन्हें फिल्मों के साथ साथ टीवी पर आना अच्छा लगता है।लेकिन फिल्में हमेशा प्राथमिकता रहेगी। जब भी फिल्मों से फुर्सत मिलेगी। मैं चाहूंगा कि उस वक्त मैं टीवी से जुड़ा रहूं।


Click it and Unblock the Notifications











