Kundali Bhagya के इस दमदार विलेन ने छोड़ा शो, फैंस को लगा झटका, एक और एक्टर होगा बाहर!

Recommended Video
Kundali Bhagya update: 'कुंडली भाग्य' सीरियल कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। अपने दिलचस्प ट्रैक की वजह से यह सीरियल हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन, अब मेकर्स ने सीरियल में कई बड़े बदलाव को लाने का फैसला किया है। इस सीरियल के कुछ एक्टर्स जल्द ही शो को छोड़ने जा रहे हैं। इसी क्रम में 'कुंडली भाग्य' में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे संजय गंगनानी भी शो को अलविदा करने जा रहे हैं।
संजय गंगनानी ने सीरियल में 'पृथ्वी' के किरदार से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। संजय सीरियल में मुख्य विलेन की भूमिका निभाते हैं। अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से वो घर-घर पॉपुलर हो चुके हैं। संजय इस सीरियल से पिछले 6 सालों से जुड़े हैं। इसके पहले भी उनके शो को छोड़ने की खबरें आई थी लेकिन, वो लगतार नजर आए।
हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय ने शो को दिसंबर में ही छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा- 'पिछले कुछ महीनों में मेरे शो को छोड़ने की खबरें आई हैं। यह सच है कि, मैंने शो को छोड़ने की योजना बनाई थी लेकिन, फिर मेरा मन बदल गया और मैंने शो नहीं छोड़ा।'
वहीं, संजय ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि, शो में उनका किरदार लगातार जरूरत के हिसाब से नजर आता है। लेकिन, अब जब शो में लीप आने जा रहा है तो उन्होंने शो से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वो जल्द ही एक वेब सीरीज में भी नजर आ सकते हैं।
बता दें कि, 'कुंडली भाग्य' से शक्ति अरोड़ा भी अलग हो रहे हैं। वहीं, लीप के बाद कुछ नए चेहरों की एंट्री होगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 'अनुपमा' फेम पारस कलनावत शो में लीप के बाद लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, उनके अपोजिट सना सैयद को फाइनल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












