कपिल शर्मा शो में संजय दत्त ने कहा- "कृति सैनन मेरी 309वीं गर्लफ्रैंड बन सकती हैं"

By Staff

फिल्म 'पानीपत' का प्रमोशन करने के लिए फिल्म की पूरी टीम कपिल शर्मा शो में पहुंचे, जहां संजय दत्त ने मजाक मजाक में कह दिया कि वह कृति सैनन से काफी इंप्रैस हैं और कृति उनकी 309वीं गर्लफ्रैंड हो सकती है। संजय दत्त, कृति सैनन के अलावा कपिल शर्मा शो में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे थे। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, प्रमोशन जोर शोर से चल रहा है।

'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे संजय दत्त काफी मजेदार अंदाज में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी बातें कीं। वहीं, कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया कि फिल्म संजू में दिखाया गया था कि आपकी 308 गर्लफ्रैंड्स थीं, तो अभी भी किसी से कोई कनेक्शन है?

Sanjay Dutt

तब संजय दत्त ने हंसते हुए कहा कि नहीं, मैं किसी से भी टच में नहीं हूं। लेकिन कृति सैनन मेरी 309वीं गर्लफ्रैंड हो सकती हैं। एक्टर ने कहा कि वह फिल्म में कृति के काम से बहुत प्रभावित हैं और कृति उनकी 309वीं गर्लफ्रैंड बन सकती हैं। जाहिर है संजय दत्त ने इन बातों पर सभी हंस पड़े।

गौरतलब है कि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म पानीपत इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी है, जो मराठों और अफगानों के बीच लड़ी गई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X