SHOCK: सुसाइड के बाद, संजय दत्त की भाभी के साथ रह रहा प्रत्युषा का बॉयफ्रेंड!
प्रत्यूषा बनर्जी का बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह एक बार फिर खबरों में हैं। और इस बार उनका नाम जुड़ रहा है संजय दत्त के भाई निमाई का परिवार तोड़ने में।
सुसाइड के एक साल बाद भी बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्य़ुषा बनर्जी की मौत सिर्फ एक गुत्थी बनकर रह गई है। इतनी बातें सामने आने के बाद भी उनका बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह खुला घूम रहा है। और अब ताज़ा खबरों की मानें तो संजय दत्त के भाई का घर तोड़ने में भी राहुल राज सिंह का हाथ है।
गौरतलब है कि संजय दत्त की भाभी साहिला चड्ढा राहुल राज सिंह की कुछ ज़्यादा ही खास दोस्त हैं और प्रत्यूषा के सुसाइड के बाद से वो उनके घर में ही रह रहा है। पहले तो संजय दत्त के भाई निमाई ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

लेकिन फिर लोगों ने समझाया कि राहुल एक संदिग्ध आदमी है और उनके घर में एक जवान बच्ची है, जिसके बाद निमाई ने इस पर आपत्ति जताई। थोड़े ही दिन में उनकी पत्नी साहिला ने अपने पति की शोषण की कहानियां हर जगह गा दी।
नतीजा ये है कि पति कहीं और रह रहा है औऱ पत्नी साहिला चड्ढा अपनी बेटी और राहुल राज सिंह के साथ उसी घर में रह रही हैं। निमाई का कहना है कि वो अपनी पत्नी और बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आज से 10 साल पहले, निमाई को काम्या पंजाबी बेहद पसंद थीं और वो ये बात हर जगह कहते थे। अब ये किस्सा कुछ ज़्यादा ही उलझ गया! हाल ही में राहुल और काम्या काफी सुर्खियों में रहे -


Click it and Unblock the Notifications











