कॉफी विद करण में खुलेंगे और भी राज..ये कंट्रोवर्सियल एक्टर पहली बार आएंगे शो पर!
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बाद अब करण के शो में एक और बॉलीवुड मोस्ट लविंग कपल शिरकत करने जा रहा है..जानने के लिए पढ़े कौन है वो सेलेब कपल
कॉफी विद करण सीजन 5 मे इस बार दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। या यूं कहे जो इस शो के पिछले चार सीजन में नहीं हो सका वो करण ने इस सीजन में कर दिखाया। जैसे एक साथ अक्षय-ट्विंकल को शो मे लाना।
अक्षय तो पहले भी इस शो का हिस्सा रह चुके थे , लेकिन ट्विंकल ने इस शो मे आने के लिए कभी भी हामी नही भरी। लेकिन इस साल सीजन 5 में बॉलीवुड का यह परफेक्ट कपल करण के शो का हिस्सा बना। इसी क्रम में बॉलीवुड का एक लविंग कपल है जो जल्द ही करण के शो में नजर आयेगा।
दरअसल हम बात कर रहे हैं, संजय दत्त और मान्यता दत्त की। खबरों की माने तो, ये दोनों जल्द ही करण के शो में नजर आ सकते है। इसी फरवरी में जेल से रिहा हुए संजय दत्त करण के शो में अपनी जिन्दगी से जुड़े कई राज खोलते हुए नजर आयेंगे।
बता दे यह पहली बार होगा जब संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ किसी चैट शो में शिरकत करेगें। संजय दत्त पहले भी कई बार कॉफी विद करण का हिस्सा रह चुके है।
जिसमे वह एक बार अपनी दोनों बहनों प्रिया और नम्रता के साथ नजर आये थे। तो एक बार सुष्मिता सेन के साथ। जाने क्यों खास है कॉफी विद करण सीजन 5


Click it and Unblock the Notifications