बिग बॉस में संजू बाबा

और आनेवाले काफी समय तक उन्हें अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करनी है । इसलिए उन्होंने इस शो से हटने का मन बना लिया और अपनी जगह संजय दत्त का नाम सुझा दिया। जब निर्माताओं ने संजय से इस बारे में बात की तो वह तुरंत तैयार हो गये। हालांकि फिलहाल सारी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गयी हैं। वह होना बाकी है, बताया जा रहा है कि शो का प्रसारण अक्तूबर में होगा। फिलहाल संजय फिल्म अग्निपथ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उसकी शूटिंग पूरी होते ही वह इस शो की तैयारी में जुट जायेंगे। संजू बाबा हम तो आपको बस एक ही टिप्स देंगे कि आप सलमान खान से टिप्स लेते रहें क्योंकि पिछली बार उनकी वजह से ही यह शो हिट हो पाया था।


Click it and Unblock the Notifications











