संजय दत्त ने किया टीवी का रुख

शाहरुख, सलमान और आमिर के बाद जो नया नाम टीवी से जुड़ने जा रहा है वो अपने मुन्ना भाई संजय दत्त का। सुनने में आया है कि संजय दत्त सोनी टीवी पर एक नये गेम शो की मेजबानी करेंगे।
पहले खबरें थीं कि संजय 'दस का दम' होस्ट करेंगे जो कि पहले सलमान होस्ट करते थे। सलमान ने पैसों के चलते ये शो छोड़ कर 'बिग बॉस' के साथ नाता जोड़ लिया था। पर संजय दत्त के प्रवक्ता का कहना है कि संजय 'दस का दम' का दम नहीं कोई दूसरा शो होस्ट करेंगे जिसके लिए अभी कई सारे चैनलों से बात चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











