लड़के से लड़की बने संजय बंगर के बेटे अनाया बांगर अब बनेंगे मां ? बोले- जेंडर सर्जरी से पहले मैंने अपना...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर जेंडर सर्जरी करवाकर ट्रांस वुमन बन गए हैं। ट्रांस बनने के बाद उन्हें काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। कई तरह की बातें भी उन्होंने सुनीं, लेकिन अब अनाया बांगर अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अनाया अब इन दिनों अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'राइज एंड फॉल' शो में नजर आ रही हैं। जहां वह एक-एक करके अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे करती दिख रही हैं।
हार्मोन ट्रीटमेंट से पहले अनाया ने किया ये बड़ा काम
पहले अनाया ने शो में खुलासा किया कि किस तरह उन्हें एक क्रिकेटर ने अपनी न्यूड फोटो भेजी थी लोग उन्हें लेकर बातें बना रहे थे, पहले इन चीजों ने उन्हें काफी परेशान किया था, लेकिन अब उन्हें इन सभी चीजों से फर्क नहीं पड़ता है। शो में अनाया अपने मां बनने को लेकर भी खुलासा करती हैं। जब आरुष अनाया से पूछते हैं कि क्या तुम बच्चे नहीं कर सकते ? इसपर अनाया ने कहा कि बच्चे करने के लिए दो रास्ते हैं या तो आप बच्चे को गोद ले लो या फिर आप हार्मोन ट्रीटमेंट लेने से पहले अपने स्पर्म को फ्रीज कर दो। इसपर आरुष पूछते है तो क्या तुमने किया था स्पर्म फ्रीज ? इसपर अनाया कहती हैं कि हां मैंने किया था।
अभी तक मिल चुके हैं 30 हजार शादी के प्रपोजल
आपको बता दें कि शो में अनाया बांगर यह भी खुलासा करती हैं कि उन्हें अभी तक कम से कम 30 हजार शादी के प्रपोजल मिल चुके हैं। जितना उन्हें कमेंट्स में हेट मिलता है उतना ही लोग डीएम करके प्यार बरसाते हैं। अनाया ने कहा कि अब उन्हें लड़कियों में कोई दिलचस्पी नहीं है अब उन्हें सिर्फ लड़के ही पसंद आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











