नच बलिए 5 ... में दिखेंगे मियां-बीवी सानिया-शोएब

स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए,जिसमें की जोड़िया प्रतियोगी होती हैं फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बार के सीजन 5 में आपको आपकी बेटी और पाकिस्तान की बहू सानिया मिर्जा अपने शौहर शोएब मलिक के साथ थिरकतीं नजर आयेंगी। इस बारे में शो के मैनेजर ने मीडिया को बताया और कहा कि सानिया-शोएब केवल शो के दो-तीन एपीसोड में ही दिखायी देंगे वो भी एक मेहमान के हैसियत से। हम काफी खुश हैं कि हमें सानिया-शोएब के साथ प्रोग्राम करने का मौका मिल रहा है। सानिया-शोएब के प्रोग्राम में आने की औपचारिक घोषणा आज कर दी जायेगी।

'नच बलिए 5' का प्रसारण 29 दिसम्बर से स्टार प्लस पर होगा। इस शो के जज होंगे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान एवं नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस।आपको बता दें कि नच बलिए के चारों सीजन काफी लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में इस बार भी शो के हिट होने की उम्मीद की जा रही है।

Sania Mirza, Shoaib Malik
आपको बता दें कि जब से सानिया-शोएब मियां-बीवी बने हैं तब से दोनों को कई अवार्ड समारोह में साथ में प्रोग्राम देते हुए देखा गया है लेकिन यह पहला मौका है जब दोनों किसी रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं। इससे पहले बिग बॉस सीजन 4 में दोनों के शामिल होने की खबरें आयी थीं लेकिन बाद में सब अफवाएं साबित हुईं। लेकिन इस बार अफवाह नहीं बल्कि सच में दोनों सितारे नच...के मंच पर दिखायी पड़ेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X