..................... Sania Mirza and Shoaib Malik dance up a storm | Nach Baliye 5 | शर्मिंदा ना हो इसलिए सानिया-शोएब कर रहे हैं डांस प्रैक्टिस - Hindi Filmibeat

शर्मिंदा ना हो इसलिए सानिया-शोएब कर रहे हैं डांस प्रैक्टिस

भारत की टेनिस दिवा सानिया मिर्जा और उनके पति क्रिकेटर शोएब मलिक इस समय भारत में हैं और दिन-रात डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं वजह है डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनना। सानिया ने कहा कि हम दोनों ही अपने काम के प्रति काफी जागरूक हैं इसलिए डांस के मंच पर हमारा कोई तमाशा ना बनें इसलिए हम लोग दिन-रात रिहर्सल कर रहे हैं।

वैसे मैंने पहले कभी भी स्टेज प्रोग्राम नहीं किया है इसलिए थोड़ी सी झिझक मुझे महसूस हो रही है लेकिन शोएब मुझसे अच्छा नाचते हैं और हम दोनों की कोशिश है कि हमें स्टेज पर देखकर लोग हमारा मजाक ना उड़ायें। हमने साथ डांस किया है और हमें जजों की ओर से काफी अच्छे कमेंट मिले हैं इसलिए हमें अच्छा लग रहा है। हम दोनों ही स्पोर्टस पर्सन हैं इसलिए हमारी फिटनेस काफी ठीक है।

गौरतलब है कि लगभग चार साल के बाद स्टार प्लस पर नच बलिए के डांस शो की वापसी हो रही है। जिसमें सानिया मिर्जा औऱ शोएब मलिक गेस्ट प्रतिभागी को तौर पर शो में शामिल हुए हैं ताकी शो की टीआरपी बढ़ सके।

Nach Baliye 5
इस बारे में शो के मैनेजर ने मीडिया को बताया था और कहा कि सानिया-शोएब केवल शो के दो-तीन एपीसोड में ही दिखायी देंगे वो भी एक मेहमान के हैसियत से। नच बलिए 5' का प्रसारण 29 दिसम्बर से स्टार प्लस पर होगा। इस शो के जज होंगे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, फिल्म निर्देशक साजिद खान एवं नृत्य निर्देशक टेरेंस लेविस। आपको बता दें कि नच बलिए के चारों सीजन काफी लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे में इस बार भी शो के हिट होने की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X