..................... Sania mirza roast kapil sharma on his lame question video gone viral - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा के घटिया सवाल पर सानिया मिर्ज़ा का रिएक्शन देख लोग हुए हैरान, बोलीं- पागल है...?

Sania Mirza Kapil Sharma

Sania Mirza Kapil Sharma Video: कपिल शर्मा एक ऐसे कॉमेडियन है जिनके शो पर अगर कोई भी सेलिब्रिटी पहुंच जाता है तो उनसे मजेदार सवाल करके वह हर किसी को हँसा देते हैं। जल्द ही शो में नेशनल स्टार्स प्लेयर्स को देखा जाने वाला है। इस लिस्ट में सानिया नेहवाल से लेकर मैरी कॉम और सिफ्त कौर समरा भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं सानिया मिर्ज़ा को भी शो में देखा जाएगा।

इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने सानिया मिर्ज़ा से एक बेहद ही घटिया सवाल कर लिया। जिसके बाद टेनिस प्लेयर भी उनसे खूब मज़े लेती हुईं दिखी। शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज़ किया गया है। अक्सर देखा जाता है कि कपिल अपने शो में सेलेब्स को बुलाकर खूब उनकी खिचाई करते हैं लेकिन अब इस बार सानिया से वह खुद रोस्ट होते नज़र आएंगे।

वायरल हो रहे द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया से कपिल कहते है कि "सोना अपने इतना जीत लिया है कि अगर कही बाहर जाती होंगी तो सोने की शॉपिंग नहीं करनी पड़ती होगी।" जिसपर सानिया भी जवाब देते हुए कहती हैं कि "नहीं हम लोग सिर्फ गोल्ड मेडल पहनकर जाते हैं, पागल हैं।"

कपिल शर्मा ने आगे सानिया से कहा कि "कहीं आप पिछले जन्म में मेरी जेठानी तो नहीं थीं ना...।" इस बार कपिल शर्मा का शो काफी दमदार होने वाला है। दरअसल, सानिया मिर्ज़ा शो में कपिल को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। कपिल ने जब सानिया से कहा कि अगर उनपर फ़िल्म बनती है तो शाहरुख आपके प्रेमी का किरदार निभाना चाहेंगे। जिसपर सानिया कहती हैं कि "अभी मुझे लव इंटरेस्ट ढूंढना है।" जिसके बाद सब हंसने लगते हैं।

अगर सानिया मिर्ज़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में हैदराबाद में शोएब मलिक के साथ में शादी रचाई थी। 2018 में वह एक बेटे की मां बनी और इसका नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा गया। इस साल की शुरुआत में जब शोएब मलिक की सना जावेद के साथ शादी की खबरें सामने आई तो पुष्टि हुई कि सानिया मिर्जा के साथ उनका तलाक हो चुका है।

Read more about: sania mirza kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X