संग्राम सिंह का चल रहा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? पायल रोहतगी ने शेयर किया 'धोखे' वाला पोस्ट, जल्द टूटेगा रिश्ता!

Sangram Singh Payal Rohatgi

Sangram Singh Payal Rohatgi marriage trouble: रेसलर और एक्टर संग्राम सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संग्राम का एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ अफेयर है और वे पिछले छह महीनों से दूसरी महिलाओं से भी मिल रहे हैं। लेकिन संग्राम ने इन अफवाहों को सख्ती से नकारते हुए कहा कि यह सब झूठ है।

पायल रोहतगी का इशारों भरा पोस्ट

इसी बीच पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'धोखा हमेशा वफादारी का नकाब पहनकर आता है, जब तक उसका सच सामने न आ जाए।' एक और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'मैंने एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने ये सब कैसे किया? तो उसने कहा- 'मैंने सबकी मदद करना बंद कर दी।'

संग्राम ने दी सफाई

संग्राम सिंह ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका और निकिता का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है। उन्होंने बताया कि- 'कुछ समय पहले मुझे उनके शो में जज के तौर पर बुलाया गया था। उस शो के छह एपिसोड थे, लेकिन मैं सिर्फ एक बार वहां गया। इसके अलावा हम सिर्फ 3-4 बार अपनी टीमों के साथ मिले हैं। वह मुझे सर कहकर बुलाती हैं और मैं उन्हें इज्जत से जी कहता हूं। बस यही जान-पहचान है।'

झूठी खबरों से परेशान

संग्राम ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके बारे में झूठी खबरें फैलाई गई हों। उन्होंने बताया- 'कुछ समय पहले मेरे तलाक की भी अफवाह उड़ाई गई थी, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे बार-बार सॉफ्ट टारगेट बनाया जाता है। मेरी बस यही गुजारिश है कि बिना मेरी पुष्टि किए ऐसी खबरें न चलाई जाएं। मेरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर है। जल्द ही मैं एक बड़ी फिल्म में भी दिखाई दूंगा। मेरा मकसद देश के लिए सकारात्मक योगदान देना है। और मैं साफ तौर पर कहता हूँ कि किसी भी एक्ट्रेस के साथ मेरा अफेयर नहीं है।'

12 साल के रिश्ते के बाद शादी

बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 2022 में शादी की थी। दोनों ने करीब 12 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था।

More from Filmibeat

Read more about: sangram singh payal rohatgi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X