बिग बॉस 7 के पहले फाइनलिस्ट बने संग्राम सिंह, कौन होगा दूसरा दावेदार!

बिग बॉस 7 के आखिरी हफ्ते में बचे पांच कंटस्टेंट में से एक यानी संग्राम सिंह तो सीधे पहले फाइनलिस्ट का टिकट मिल गया है अब बाकी चार कंटस्टेंट में से किसी एक कंटस्टेंट को अगले कुछ ही दिनों में बाहर का कर दिया जाएगा। संग्राम के बाद बचे चार कंटस्टेंट एंडी, एजाज, तनीषा मखर्जी और गौहर में से कोई एक सबसे कम वोट पाने की वजह से अगले कुछ ही दिनों में बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगे। उसके बाद शुरु होगी असली फाइनलिस्ट की जंग। घर में इतने कम लोगों के होने की वजह से आजकल बिग बॉस के घर का माहौल भी काफी शांत हो चुका है। अरमान और कुशाल के एक ही हफ्ते में घर से बाहर हो गये और दोनों के जाने के बाद घर में बहुत ही शांति सी हो गयी।

वीकेंट के एपिसोड में जब सलमान खान कुशाल और अरमान को लेकर आए तो तनीषा और गौहर दोनों कुशाल और अरमान से मिलकर काफी दुखी हो गयीं। लेकिन दोनों बिग बॉस की स्ट्रॉंग कंटस्टेंट बनकर बिग बॉस की फाइनलिस्ट में जगह पाना चाहती हैं। बिग बॉस ने इन पांचों बचे हुए कंटस्टेंट की परख करने के लिए सोमवार को घर में एक बॉक्स भेजा। जिसे जंजीरों से बांधा गया था। इस बॉक्स के अंदर बिग बॉस का एक आदेश था। बिग बॉस ने कहा कि घर के सभी सदस्य मिलकर किसी एक को इस बॉक्स का हकदार बनाएं और सभी ने मिलकर संग्राम को इस बॉक्स का हकदार बनाया।

एजाज ने भी पूरी कोशिश की कि वो इस बॉक्स को ले लें लेकिन एंडी और गौहर दोनों ने संग्राम सिंह को वोट किया और संग्राम सिंह को आखिकार इस बॉक्स का हकदार बनाया गया। बॉक्स खोलते ही संग्राम सिंह काफी खुश हो गये और उन्होंने सबको फर्स्ट फाइनलिस्ट का टिकट दिखाया। जिसे देख बाकी घरवाले खुश हुए लेकिन कहीं ना कहीं उनके दिल में ये बात आई कि वो भी इस टिकट के हकदार हो सकते थे। अब देखना है कि बचे हुए चार कंटस्टेंट में से कौन इस हफ्ते घर से बाहर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X