टीवी की ये हॉट एक्ट्रेस एक बार फिर करेंगी ComeBack..होगी धमाकेदार एंट्री!

By Shivani Verma

एक समय पर काफी हिट होने वाले टीवी सीरियल 'देस में निकला होगा चांद' में पम्मी का किरदार निभााने वालीं संगीता घोष पिछले काफी समय से टीवी से दूर थीं। अगर आप भी संगीता घोष के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज़ साबित हो सकती है। खबर है कि संगीता जल्द ही आपको एक टीवी शो में नज़र आने वाली हैं।

Sangeeta Ghosh

दरअसल, खबर आई है कि स्टार प्लस पर एक नया शो शुरू होने वाला है जो मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित होगा। कहा जा रहा है कि इस शो में लीड रोल मशहूर एक्ट्रेस संगीता घोष करेंगी। इसी के साथ खबर ये भी है कि इस शो में नारायणी शास्त्री भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगी।

इस कपल से परेशान हुआ चैनल..दे दी शो से निकालने की धमकी!

सुनने में आया है कि इस शो में नारायणी और संगीता एक-दूसरे के खिलाफ दिखाई जाएंगी। इस शो को राजेश राम सिंह ने बनाया है। आपको बता दें कि राजेश राम ने 'पिया रंगरेज' और 'फुलवा' जैसे शो का निर्देशन किया है। वैसे महेश भट्ट भी इसी चैनल पर अपना शो नामकरण लाने जा रहे हैं, जो कि मां और बेटे के रिश्ते की कहानी है।

इंटीरियर डिज़ाइनर से 'किन्नर' तक..जानिए इस एक्ट्रेस की दिलचस्प बातें..फैन हो जाएंगे!

ये शो भट्ट की निजी ज़िंदगी से प्रेरित है। हालांकि खुद संगीता ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि संगीता घोष ने सीरियल 'देस में निकला होगा चांद' में लीड रोल निभाया था। इनके अपोज़िट वरुण बडोला थे, जिन्होंने देव का किरदार निभाया था। इन दोनों की लव स्टोरी काफी पॉपुलर हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X