सलमान की एक्स प्रेमिका संगीता बिग बॉस में इसलिए सल्लू ही करेंगे होस्ट?

 Sangeeta Bijlani in Salman Khan hosted 'Bigg Boss 8'?
बिग बॉस सीजन 8 का काउंट-डाउन शुरू हो चुका है। अमीषा पटेल, सन्नी लियोन के पति डेनियल वीबर के बारे में खबर है कि यह सब इस बार इस विवादित शो का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन अभी तक सारी खबरें कोरी अफवाएं ही साबित हुई हैं। लेकिन यह तय है कि अक्टूबर में ऑन एयर होने वाले इस शो के लिए अब सेलिब्रेटियों से संपर्क साधना शुरू हो चुका है।

सलमान की एक्स प्रेमिका संगीता बिग बॉस में इसलिए सल्लू ही करेंगे होस्ट

मिड डे की खबर के मुताबिक कलर्स चैनल की ओर से कहा गया है कि संगीता बिजलानी, अभिनेता इन्दर कुमार और ब्रिटिश एक्टर और मॉडल एमी जैक्सन' को चैनल की ओर से निमंत्रण भेजा गया है लेकिन अभी तक किसी ने हां नहीं बोला है।

गणेश पूजा तो बहाना है संगीता-कैट का सल्लू के घर आने का

कहा जा रहा है कि पूर्व अभिनेत्री संगीत बिजलानी को चैनल वाले चाहते हैं कि वो इस शो का हिस्सा जरूर बनें क्योंकि संगीता बिजलानी सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, ऐसे में अगर जिस शो को होस्ट सलमान खान करेंगे अगर उस शो की प्रतिभागी संगीता बिजलानी होंगी तो जाहिर है इसका फायदा शो वालों को मिलेगा।

कहा तो यह भी जा रहा है कि सलमान खान ही इस बार शो के होस्ट होंगे। काफी ना-नूकूर के बाद सलमान खान इस शो को होस्ट करने के लिए तैयार हो गये हैं। जिसके पीछे कारण संगीता बिजलानी ही है।

खैर देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की उपस्थिति में संगीता बिजलानी शो में आती है कि नहीं। गौरतलब है कि सलमान खान के साथ ब्रेकअप होने के बाद मॉडल टर्न अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने क्रिकेट मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी की थी।

लेकिन शायद अब दोनों के बीच में रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं, इसलिए दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और एक बार फिर से संगीत बिजलानी, सलमान खान के परिवार के करीब आ गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X