OMG...सूरज की खुशी के लिए ये क्या करने वाली है संध्या!
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल दीया और बाती हम में फिलहाल काफी इमोशनल सीन चल रहे हैं, क्योंकि सूरज पैरालाइज़ हो चुका है। खबर के अनुसार, आने वाले एपिसोड्स और भी ज्यादा इमोश्नल होने वाले हैं।
[फिल्में छोड़िए.. टीवी ने भी की Boldness की सारी हदें पार!]
इस बार संध्या कुछ ऐसा करने वाली है जिसकी उम्मीद तो शायद किसी ने भी न की हो। जानकारी के अनुसार, संध्या जल्द ही अपनी नौकरी से इस्तीफा देने वाली है, और ये सब वो करेगी सिर्फ सूरज का सपना पूरा करने के लिए।

इसका मतलब अब वक्त आ गया है संध्या को सूरज का कर्ज़ उतारने का। आपको बता दें कि जब से सूरज पैरलाइज़ हुआ है उसकी राठी मिष्ठान भंडार पर काफी असर पड़ा है। दुकान चलनी बंद हो गई।
सूरज का सपना था एक बेहतरीन स्वीट शॉप को चलाने का। अब सूरज ने तो बिस्तर पकड़ लिया, तो उसका सपना पूरा कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी संध्या पूरा करेगी।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि संध्या अपने सीनियर्स के सामने इस्तीफा दे देगी। संध्या का अब केवल एक ही मकसद होगा, सूरज की खुशी, और सूरज की खुशी के लिए वो इतना बड़ा बलिदान देने वाली है।
सूरज के बीमार होने के बाद उसकी दुकान पर बनाई जाने वाली मिठाइयों को अब लोग पसंद नहीं करेंगे, जिसके बाद कस्टमर काफी गुस्से में आ जाएंगे। वहीं संध्या अपनी समझदारी से लोगों का फिर से विश्वास जीतेगी।
वहीं इस सीरियल में एक और मोड़ आना वाला है, और मोड़ है मानव वर्मा की एंट्री। इसमें मानव एक स्वीट मार्ट के मालिक होंगे। इसमें वो दीपन के किरदार में आपके सामने आएंगे। सूरज के बीमार होने का वो फायदा उठाएंगे, क्योंकि अब यही समय है सूरज को बैस्ट हलवाई की श्रेणी से बाहर निकालने का।
देखें वीडियो :


Click it and Unblock the Notifications