टीवी पर कमबैक को तैयार है ये हॉट एक्ट्रेस..होगी धमाकेदार एंट्री!
अगर आप भी टीवी पर सनाया ईरानी को मिस करते हैं तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज़ साबित होगी। खबर के अनुसार सनाया जल्द ही स्टार प्लस के आने वाले शो 'मीनू मौसी' से कमबैक करेंगी। इस सीरियल में सनाया एक ऐसी महिला के किरदार में दिखेंगी जो अपनी बहन के तीन बच्चों के लिए अपनी जिंदगी नाम कर देगी। इसमें वो एक कुवारी दिखाई देंगी।

वहीं इस सीरियल में आदित्य रेदिज आपको मेन लीड रोल में दिखाई देंगे। इस प्यार को क्या नाम दूं? में खुशी कुमारी गुप्ता की भूमिका से घर-घर में पहचानी जाने लगी। आपको बता दें कि सनाया इससे पहले रंगरसिया सीरियल में दिखाई दी थीं। इसमें सनाया ने पारो का रोल किया था।
कोस्टार आशीष शर्मा के साथ इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि सनाया ने इस साल 25 जनवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहित सेहगल से शादी की थी, जिसके बाद वो टीवी से दूर थीं। सनाया और मोहित साल 2008 में टीवी शो 'मिले जब हम तुम' के सेट पर मिले थे। जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर ये एक-दूसरे को डेट करने लगे। इनकी शादी पर टीवी जगत कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं।
कसम..ये क्या तनु की मौत के बाद ऋषि करेगा सुसाइड!
इस सीरियल के बाद सनाया ने टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में खुशी और 'रंग रसिया' में पार्वती का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरी। वहीं, मोहित 'कबूल है', 'सरोजनी- एक नई पहचान' जैसे शोज से जुड़े। सनाया ने यशराज बैनर की फिल्म फना में एक छोटी-सी भूमिका भी निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications