सनाया ईरानी और मोहित सहगल की नई तस्वीर देख आप भी बस awww ही कह पाएंगे
खुशी कुमारी गुप्ता सिंह रायज़ादा बस ये नाम सुनते ही बस प्यारी सी सनाया ईरानी आखों के सामने नाच उठती हैं लेकिन फिलहाल तो वो स्टेज पर नाच रही हैं अपने पति मोहित सहगल के साथ। दरअसल, सनाया ईरानी की नई तस्वीर फैन्स को बेहद पसंद आने वाली है। क्योंकि ये तस्वीर है उनकी और उनके पति मोहित सहगल की, एक साथ, बिलकुल बॉलीवुड पोज़ में।
सनाया और मोहित के इस पोज़ को देखकर आपको रब ने बना दी जोड़ी याद आएगी। वहीं मोहित ने भी इसी समय की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा कि वो उसी जगह पर एक कपल की तरह पहुंचे हैं जहां वो तीन साल पहले दो अलग अलग लोगों की तरह गए थे।

सनाया ईरानी और मोहित सहगल, स्टार वन के शो मिले जब हम तुम के दौरान मिले थे। शो में सनाया एक सीधी सादी सी पढ़ाकू लड़की गुंजन के किरदार में थीं तो वहीं मोहित सहगल एक बड़े घर के रईस नवाबज़ादे सम्राट की भूमिका में थे। शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदली।
इसके बाद जनवरी 2016 में गुंजन और सम्राट ने यानि कि सनाया और मोहित ने सात फेरे ले लिए। लेकिन फैन्स अभी भी उन्हें गुंजन और सम्राट की जोड़ी के तौर पर काफी याद करते हैं। आपको याद दिलातें हैं टीवी की सबसे हसीन जोड़ियां -


Click it and Unblock the Notifications












