आमिर खान की इस फिल्म में काम करना मेरी सबसे बड़ी गलती है Shock
कई टीवी एक्ट्रेस आमिर खान के साथ काम करने की ख्वाहिश रखती हैं। इस मामले में इस प्या को क्या नाम दूं फेम सनाया ईरानी ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कई साल पहले आमिर खान के साथ फना फिल्म में स्क्रीन शेयर कर लिया है।

सनाया ने काजोल की दोस्त की भूमिका निभाई है। लेकिन आज सनाया को आमिर खान की इस फिल्म में काम करना अपने करियर की सबसे बड़ी गलती लगती है। सनाया इन दिनों अपनी शार्ट फिल्म डम डम डमरू को लेकर चर्चा में हैं।
इस दौरान उन्होंने एक वेबसाइठ में बातचीत में कहा कि फना फिल्म बॅालीवुड में एंट्री करने का सही रास्ता नहीं था। वह मेरे लिए एक गलती साबित हुई। जब मुझे फना आॅफर हुई थी,तो लगा कि इस किरदार को करने में मजा आएगा।
खैर,वैसा हुआ नहीं।किसी फिल्म में रहना और बैकग्राउंड पर चलते रहना मेरे लिए सही नहीं है। हालांंकि काजोल और आमिर खान के साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा।
मुझे बॅालीवुड में कुछ खास करने का मौका नहीं मिला।फना के बाद मुझे कई फिल्में आॅफर हुई लेकिन वो फिल्में रास्ते में आगे बढ़ने के लिए सही नहीं थी।
बहरहाल,लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिकतर फिल्मों से टीवी की तरफ रुख करने वाले फ्लॅाप एक्टरों को टीवी स्टार बनने में देर नहीं लगती है। आइए देखते हैं ऐसे एक्टरों की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications













