Wedding Pics: टीवी के सबसे क्यूट कपल बनें रियल कपल!
[टेलीविजन] अगर टेलीविजन के क्यूटेस्ट कपल की वोटिंग कराई जाए तो मोहित सेहगल और सनाया ईरानी उस लिस्ट में ज़रूर होंगे। मिले जब हम तुम के गुंजन और सम्राट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गये। और इस खुबसूरत शादी के गवाह बने टीवी दुनिया के कई जाने-माने सितारे।
[सनाया - मोहित की सगाई की तस्वीरें]
दोनों की शादी रीती रिवाजों के साथ बीती 25 जनवरी को गोवा के बीच पर सम्पन्न हुई।घोड़े पर सवार मोहित ने बादामी रंग की शेरवानी और नेवी ब्लू पगड़ी पहन थी। सनाया गोल्डन और रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
शादी के बाद देर रात को बीच किनारे इनकी रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज की गई। यहां सनाया व्हाइट गाउन तो मोहित ब्लैक tuxedo में नजर आए। वेडिंग सेरेमनी के दौरान कपल के क्लोज फ्रेंड्स दृष्टि धामी, वरुण सोबती, राकेश वशिष्ठ, किंशुक महाजन और अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सेलेब्स मौजूद रहे।
[Pics: सनाया मोहित की बैचलर पार्टी...एक साथ!]
बता दें,मोहित सेहगल आज कल सरोजिनी में व्यसत हैं जबकि सनाया ईरानी झलक दिखला जा के बाद से ब्रेक पर हैं। दोनों का रोका 14 दिसंबर को हुआ था


Click it and Unblock the Notifications











