Pre Wedding Pics: रील के सबसे क्यूट कपल..अब बनें रियल
[टेलीविजन] टेलीविजन की दुनिया के सबसे क्यूट कपल कहे जाने वाले सनाया इरानी और मोहित गोवा में आज शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। इस जोड़ी ने शादी से पहले अपनी संगीत पार्टी का आयोजन किया जिसमे टीवी सितारे शिरकत करते हुए नजर आये।
इस दौरान सनाया ने जहां फ्लोरल स्कर्ट के साथ पिंक टॉप पहना हुआ था। वहीं, उनके मंगेतर मोहित सहगल जोधपुरी पायजामा, कुर्ता और ब्राउन कलर की जैकेट में नजर आए।संगीत सेरेमनी के दौरान सनाया-मोहित संगीत सेरेमनी के दौरान सनाया और मोहित पूरे समय 'सुबह होने न दें, रात खोने न दें' सॉन्ग गाते रहे।
[REEL 2 REAL: टीवी के क्यूटेस्ट कपल की सगाई, देखें तस्वीरें]
संगीत सेरेमनी में 'गुलाबो', 'जुम्मे की रात', 'गंदी बात', लंदन ठुमकदा' और 'अमृतसरी चूड़ियां' जैसे बॉलीवुड सॉन्ग्स बजते रहे और सनाया-मोहित सहित वहां मौजूद मेहमान थिरकते रहे।
सनाया की संगीत पार्टी में टीवी जगत दुनिया के सितारों ने शिरकत जिनमे दृष्टि धामी, वरुण सोबती, राकेश वशिष्ठ, किंशुक महाजन और अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सेलेब्स प्रेजेंट रहे।
[टीवी के सबसे क्यूट विलेन की बर्थ डे पिक्स...सुपरक्यूट]
बता दें, सनाया ईरानी और मोहित सहगल की शादी आज (25 जनवरी) को गोवा में है। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग है, जिसकी सेरेमनी यहां के बीच रिजॉर्ट प्लेनेट हॉलीवुड में होगी। सनाया और मोहित की शादी पंजाबी रिवाज से होगी।इस मौके पर जहां सनाया पिंक कलर का लहंगा पहनेंगी। वहीं, मोहित शेरवानी में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











