REEL 2 REAL: टीवी के क्यूटेस्ट कपल की सगाई, देखें तस्वीरें
[टेलीविजन] अगर टेलीविजन के क्यूटेस्ट कपल की वोटिंग कराई जाए तो मोहित सेहगल और सनाया ईरानी उस लिस्ट में ज़रूर होंगे। मिले जब हम तुम के गुंजन और सम्राट ने आखिरकार सगाई कर ली है और जनवरी में गोआ में डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग भी कर रहे हैं।
मोहित सेहगल आज कल सरोजिनी में व्यसत हैं जबकि सनाया ईरानी झलक दिखला जा के बाद से ब्रेक पर हैं। दोनों का रोका 14 दिसंबर को हुआ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
[टीवी के RAIN ROMANCE के आगे सब फीके!]
दोनों मिले जब हम तुम के सेट पर मिले थे और थोड़े ही समय में मोहित और सनाया टीवी के क्यूटेस्ट कपल हो गए थे। लेकिन खबरों के अनुसार जनवरी 2016 दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे और उनकी शादी की रस्में 24 जनवरी से शुरू हो जाएंगी।
सनाया और मोहित एक-दूसरे को पिछले पांच साल से डेट कर रहे हैं। और शादी की खबरें आते ही दोनों ने ही इसे नकार दिया था। लेकिन अब इनके रोके की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुकी हैं।
देखिए इंगेजमेंट की तस्वीरें और वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications