फवाद की प्रेमिका सनम भी कर रही हैं बॉलीवुड का इंतजार
फवाद खान इन दिनों बॉलीवुड में फिल्म 'खूबसूरत' के जरिये एंट्री करने जा रहे हैं
शो की लीड एक्ट्रेस सनम सईद इन दिनों बहुत ज्यादा खुश हैं क्योंकि उनके शो के कोस्टार फवाद खान इन दिनों बॉलीवुड में फिल्म 'खूबसूरत' के जरिये एंट्री करने जा रहे हैं। फवाद के लिए काफी खुश सनम ने कहा कि उन्हें भी लगता है कि वो भी एक दिन भारतीय फिल्म दुनिया का हिस्सा बनेंगी।
फवाद की प्रेमिका सनम भी कर रही हैं बॉलीवुड का इंतजार
लेकिन सनम सईद ने कहा कि लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कहानी दिलचस्प होनी चाहिए। दोनों कलाकारों ने 'जिंदगी गुलजार है' में अपने दमदार अभिनय के बल पर भारत में भी काफी प्रशंसक बनाए हैं। सनम ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच की खाई पाटने वाली फिल्म में काम करना चाहती हैं।
Pics: फिल्म 'खूबसूरत' में फवाद खान
शबाना आजमी, तब्बू और विद्या बालन को पसंद करने वाली सनम को भारतीय दर्शकों ने भी 'जिंदगी गुलजार है' में पसंद किया है। इस शो का प्रसारण 23 जून 2014 को भारत में होना शुरू हुआ है।
शो में सनम एक मिडिल क्लास की सुलझी और मेधावी लड़की है जबकि फवाद एक रईस फैमिली के काफी तेज-तर्रार, गैर जिम्मेदार लेकिन ब्राइट स्टूंडेट है। इन्ही के प्यार, तकरार और रिश्तों के ताने-बाने से सजी है 'जिंदगी गुलजार है'.. जिसके दीवाने टीनएज भी हो गये हैं वो भी इंडिया में।


Click it and Unblock the Notifications
