रैंप वॉक करते हुए सना सुल्तान का फिसला पैर, स्टेज पर गिरीं धड़ाम, लोग बोले- अब लोग वायरल होने के लिए...

Sana Sultan

Sana Sultan Foot Slipped while ramp walk: सना सुल्तान मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। बता दें कि सना जब से बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का हिस्सा बनी हैं तब से वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि सना ने इसी महीने गुपचुप शादी कर ली थी जिसके बाद वह खास लाइमलाइट में आ गई हैं।

सना सुल्तान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके कई वीडियोज़ और फोटो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो खुद सना ने ही अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सना सुल्तान स्टेज पर शानदार रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं।

खूबसूरत कलरफुल लहंगे में सना बड़े ही कॉन्फिडेंट के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने इतनी लंबी हील्स पहनी होती हैं कि उनका पैर फिसल जाता है और वह स्टेज पर ही गिर जाती हैं। जैसे ही वह गिरती हैं लोग जमकर तालियां बजाने लगते हैं सना का हौसला बढ़ाते हैं। वहीं सना के साथ चल रहे दो लोग उन्हें उठाते हैं।

स्टेज पर फिर से कॉन्फिडेंट के साथ खडे़ होकर सना शानदार वॉक करती नजर आती हैं। वह स्टेज पर ही हौसला बढ़ाने वाले लोगों का धन्यवाद भी करती हैं। बता दें कि सना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है स्टेज पर गिर के खड़े होने में बहुत साहस की जरूरत है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा मानना पड़ेगा सना है तो बहुत क्यूट तो वहीं कुछ लोगों ने सना सुल्तान को जमकर ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब लोग वायरल होने के लिए इस तरह का एक्ट करने लगे हैं तो वहीं दूसरे ने कहा- इतना लंबा ड्रेस क्यों पहना जब कंर्फटेबल नहीं थीं तो। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X