'मेरी बॉडी शेमिंग की..' घर से बेघर होते ही सना सुल्तान ने अरमान मलिक और शिवानी पर लगाया आरोप!

सना सुल्तान बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बेघर हो गई हैं और इसके बाद से उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच उन्होने बॉडी शेमिंग को लेकर एक खुलासा किया है जो कि आपको हैरान कर देगा।
उन्होने अरमान मलिक और शिवानी कुमारी पर उनकी बॉडी शेमिंग करने का गंभीर आरोप गया है। उनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिस वीडियो में इसको लेकर बातें करती हुईं नजर आ रही हैं।
सना खान ने कहा, ''जब आप वो एपिसोड देखोगे तो, शिवानी और अरमान ने बॉडी शेमिंग है। कुछ चीजें कट की गई हैं और कुछ चीजें आई भी हैं। वो मेरे मुंह पर आ आकर, डिस्ट्रैक्ट करना का कोई मसला नहीं होगा, अरमान जी मेरी बॉडी शेम कर रहे थे और शिवानी भी उनका साथ दे रही थी।
इनकी हील देखो, इनका चेहरा देखो, मेकअप थोप के घूमती रहती है। मेरी हाइट को लेकर भी बातें कर रहे थे। शिवानी दिल की अच्छी है लेकिन वो बड़बोली है, वो संगत का असर है।''
इसके अलावा उन्होने कहा, ''मुझे बुरा इसलिए लगा क्योंकि वो चार पांच दिन पहले मेरी अच्छी दोस्त बन गई थी। मैने उनको एक ब्रेसलेट दिया डायमंड का। तब भी वो चाह रही थी कि मैं घर से बाहर हो जाऊं शायद अरमान जी की संगत में। लेकिन मुझे इस बात की तकलीफ हुई क्योंकि वो मेरी दोस्त थी। इसलिए मैने उसको हग नहीं किया क्योंकि मैं फेक नहीं हूं, मैं काफी हर्ट थी।''
सना सुल्तान का करियर
सना सुल्तान म्यूजिक वीडियो के अलावा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। कई विज्ञापनों में नजर आईं हैं। 2019 में 'यूसी मिस क्रिकेट' का खिताब जीतने के बाद उन्हें बिलबोर्ड न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग में भी दिखाया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं। इसके बाद उन्होंने म्यूज़िक वीडियो में काम करना शुरू किया और शैरी मान के 'दिलवाले', काका के 'गुस्ताखी', बी प्राक के 'रूहेदारियां', जैज़ी बी और मिलिंद के 'गाबा कपल' जैसे कई सुपरहिट म्यूज़िक वीडियो में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











