Throwback- 'ये सना मकबूल हैं, निकाह होगा..' मशहूर एक्टर से था हसीना का अफेयर? मीडिया के सामने किया था ऐलान!

कई बार कुछ पुराने वीडियोज सामने आकर वायरल होते हैं और लोगों को हैरान करते हैं। इस वक्त बिग बॉस ओटीटी 3 की एक प्रतियोगी सना मकबूल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडिय काफी पुराना है और उस वक्त ना को कोई नहीं जानता था।
खबरें हैं इस दौरान वो एक मशहूर एक्टर को डेट कर रही थीं जो कि इस वीडियो में उनके साथ नजर आ रहा है। वीडियो में पैपराजी के से बात करते हुए सना लगातार शरमा रहीं है।
उनके साथ ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि विशाल आदित्य सिंह हैं। उनको टीवी के कई सीरियल्स को लेकर जाना जाता है। इस वीडियो की माने को उस वक्त वो सना मकबूल को डेट कर रहे थे।
कैसा है वीडियो
वीडियो में पैप्स पूछते हैं, 'शादी कब है?' इसपर विशाल कहते हैं, 'शादी थोड़ी होगी निकाह होगा। पागल हो गया है यार।' इसके बाद पैप्स पूछते हैं, 'लड़की का नाम तो बता दीजिए।' तब विशाल कहते हैं, 'इसका नाम सना मकबूल है।' पैप्स चिल्लाते हैं, 'आपकी होने वाली बीवी का।' इसके बाद सना शरमा जाती हैँ। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
शादी को लेकर बिग बॉस ओटीटी 3 में कर चुकी हैं खुलासा
सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के बीते एपिसोड में कहा था कि वह इस साल के अंत में या फिर 2025 की शुरुआत में शादी करेंगी। सना की बातों को सुनकर लग रहा है कि वह इस साल 2024 में ही मौजूदा बॉयफ्रेंड श्रीकांत के साथ शादी रचा लेंगी। कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं जिसमें वो अर्जुन बिजलानी और अली गोनी के साथ नजर आईं थीं। तस्वीर में देखा जा सकता था कि श्रीकांत बुरेड्डी गर्लफ्रेंड को पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











