गाड़ी में बैठ रहीं थीं Sana Makbul, अचानक शख्स ने पकड़ा हाथ और फिर...

Sana Makbul Viral Video: सना मकबूल टेलीविजन की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की वह विनर भी रह चुकी है। सनम मकबूल का अंदाज भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है और साथ ही साथ वह अपनी बोल्डनेस को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं।
लेकिन आपको बता दें कि सना मकबूल का इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मुंबई की सड़कों पर स्पॉट होती हुई नजर आई है। लेकिन वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि जब सना मकबूल गाड़ी में बैठी है तो एक शख्स उनका हाथ पकड़ लेता है।
अगर हम सना मकबूल के इस वीडियो को ध्यान से देखें तो आपको बता दें कि उनको कैप्चर करने के लिए काफी सारे मीडिया के लोग भी भीड़ लगाए हुए इकट्ठे नजर आते हैं। लेकिन जब वह अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ती है और उसमें बैठी हैं तो उनका हाथ गाड़ी के गेट पर होता है। तभी अचानक से एक शख्स आकर उनका हाथ पकड़ लेता है।
इस वायरल हो रही वीडियो में नजर आया कि सना मकबूल का इस शख्स ने जैसे ही हाथ पकड़ा तो एक्ट्रेस का रिएक्शन भी काफी हैरान कर देने वाला था। सना मकबूल के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्हें इस शख्स के हाथ पकड़ने पर कितना बुरा लगा।
लेकिन आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि किसी एक्ट्रेस के साथ में कुछ पब्लिक में गलत हुआ हो। कई बार फैंस या फिर भीड़ में एक्ट्रेस के साथ में बदसलूकी की जाती है। हालांकि सना मकबूल के साथ में इतना बड़ा कुछ भी नहीं हुआ और जैसे ही उन्होंने शख्स को आंखें दिखाई वैसे ही उसने अपना हाथ हटा लिया।


Click it and Unblock the Notifications











