इस गलती की वजह से मिस इंडिया नहीं बन पाईं थीं सना मकबूल, छलका दर्द, बोलीं- 'खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी'

sana makbul

Sana Malbul Miss India Story- सना मकबूल ने जब से बिग बॉस जीता है वो काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई है और वीडियोज तो काफी तेजी से वायरल होते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब सना मकबूल की एक गलती ने उनको मिस इंडिया बनने रोक दिया था। जी हां, सना मकबूल 5वें नंबर पर रहीं थीं और उनका कहना है कि उन्होने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मारी थी।

आखिर क्या वजह से थी इसको लेकर सना मकबूल ने का दर्द सालों बाद छलका है और किस गलती की वजह से वो मिस इंडिया बनते बनते रह गईं।

पॉडकास्ट में खोला राज

सना मकबूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह से बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होने इस सफर को लेकर खुलासा किया जिसमें वो मिस इंडिया बनते बनते रह गईं थीं।

सना ने कहा, ''मुझे नहीं लगता था कि मैं सुंदर हूं, मुझे ये भी नहीं लगता था कि मेरे में वो पर्सनालिटी भी है। लेकिन मिस इंडिया के बाद.. 2012 में मैं टॉप 5 तक आई थी और मैं जीत भी जाती लेकिन मैने अपने पैरों में खुद कुल्हाड़ी मार ली। मैं खड़ी थी और वो कॉमन सवाल पूछ रहे थे और मेरे कान बंद हो गए मेरा बीपी लो हो गया। मैने देखा मेरी मां वहां और मैं डर गई नर्वस हो गई। मेरे लिए नर्वसनेस ऐसी चीज है जो कि मुझे तोड़ देती है। 30 दिन की जर्नी है जिसमें वो आपको सिखाते हैं कि उठना कैसा है, बैठना कैसा है, अगर हंसी आ रही है तो हंसना कैसा है, अगर खांसी आ रही है तो खांसना कैसा है।''

सना मकबूल का ये राज शायद ही किसी को पता होगा कि वो मिस इंडिया के लिए भी जा चुकी हैं और काफी करीब पहुंची थी। अब सना मकबूल का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सना मकबूल के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। कोई कुछ कह रहा था तो कोई कुछ। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो पता ही नहीं था।' एक ने लिखा, 'बाप रे ये तो चौकाने वाली बात है।' एक ने लिखा, 'आप बेहद सुंदर है।'

एक का कहना था, 'आप सच में जीता जातीं।' इसके अलावा लोग शॉकिंग होने वाले इमोजी और हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं। सना मकबूल ने हालांकि किसी तरह का कोई जवाब लोगों को नहीं दिया है। अक्सर देखा जाता है कि सितारे इस तरह के कमेंट्स पर रिएक्ट नहीं करते हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 विजेता

सना मकबूल इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होने बिग बॉस का सीजन 3 जीता था। इस दौरान काफी शानदार प्रतियोगी आए थे लेकिन सना मकबूल की फैन फॉलोविंग और उनकी चार्मनेस के आगे कोई नहीं टिक पाया।

इसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं थीं। हालांकि सना मकबूल किसी तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनीं और ना ही उनको किसी गाने या बड़े एलबम में देखा गया। हालांकि अब वो इवेंट्स में नजर आने लगी हैं। हाल ही में वो एक इवेंट्स में दिखी थीं और वो पहले से काफी बदली हुई नजर आ रही थीं। उनको पसंद किया जाता है और लोग उनकी एक झलक के दीवाने हैं।

सोशल मीडिया फैन फॉलोविंग

सना मकबूल को लोग सोशल मीडिया पर काफी बड़ी तादात में फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अपने फैंस के लिए अक्सर वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

कई बार देखा जाता है कि सना मकबूल ट्रोल भी होती हैं लेकिन उन्होने कभी किसी को जवाब नहीं दिया। सना मकबूल अपने हैप्पी फेस और गुड बिहेवियर के लिए बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में पहचानी गईं। फिलहाल आप देखिए सना का ये वीडियो जो कि पॉडकास्ट से आग की तरह वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: sana makbul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X