VIRAL: एक दो नहीं 10 बच्चे करना चाहती हैं सना खान! बोलीं- पहले के जमाने में तो लोग 12 तक कर लेते थे...

Sana Khan Wants Ten Kids: सना खान एक समय पॉपुलर एक्ट्रेस और सबसे खूबसूरत मॉडल कही जाती थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ग्लैमर की दुनिया को काफी पीछे छोड़ आई हैं। बता दें कि सना खान ने साल 2020 में मौलाना मुफ्ती अनस के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने अचानक ही शादी की तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर कीं।
इन तस्वीरों को देखकर पहले तो हर कोई हैरान रह गया, लेकिन बाद में फैन्स सना के लिए काफी खुश हुए। सना ने ग्लैमर और फैशन की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और अपनी नई जिंदगी शुरू की। बता दें कि सना ने साल 2023 को पहले बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने सैय्यद तारिक जमील रखा था। वहीं बता दें कि अब एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
सना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद ही एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी बच्चे को लेकर एक्साइटमेंट और बच्चों को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
सना कहती हैं कि जब मैंने प्रेग्नेंसी की घोषणा की तब मेरा तीसरा ट्राइमेस्टर चल था। हमारे हसबैंड इतने ओवर केयरिंग होते हैं। पहली प्रेग्नेंसी के समय जब डॉक्टर ने पहली लेयर काटी थी। तब अनस बेहोश हो गए थे और बाद में बेबी को देखकर रोने लगे थे। इस समय हम दोनों ही बहुत इमोशन थे। उस समय मुझे और भी बच्चे चाहिए थे 5-10 बच्चे हों। पहले के जमाने में तो महिलाएं 10-12 बच्चे करती थीं। मां बाप बनने के बाद इंसान की फितरत ही बदल जाती है।
सना इसके बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर भी बात करती हैं। सना हंसते हुए कहती हैं कि अगर आप एक ही चीज सोचोगे कि मुझे ये हो गया या वो हो गया तो आप उसी चीज को फील करोगे। हमें उन चीजों को ओवर कम करना चाहिए। अपनी स्प्रिचुएलिटी को बढ़ाएं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम यूजर्स के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जो इस वीडियो को देखने के बाद अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











