सना खान ने एक्स बॉयफ्रेंड को धो डाला, हाल ही में हुआ है ब्रेकअप, रंगे हाथों पकड़ा था
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्टर सना खान का हाल ही में कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ ब्रेकअप हुआ। सना ने मेलविन को उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
आज सना ने एक पोस्ट शेयर किया जहां वो किसी रेस्ट्रॉं में बैठकर बर्गर खा रही हैं। उन्होंने लिखा - ये वेटर मेरे एक्स बॉयफ्रेंड से ज़्यादा स्मार्ट दिख रहा है।

अब सना के इस पोस्ट पर कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने मेलविन को सही जवाब दिया है वहीं बाकी लोगों का मानना है कि कुछ भी हो उन्हें किसी के रंग रूप पर कमेंट नहीं करना चाहिए।
सना खान ने कुछ दिन पहले कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जहां उन्हें किसी ने मेलविन के उन्हें धोखा देने की बात बताई थी।


Click it and Unblock the Notifications











