..................... Sana Khan told excitement about her first - Hindi Filmibeat

Sana Khan: पति की इच्छा बताते हुए एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को लेकर कहीं ऐसी बातें

Sana Khan

Sana Khan: सना खान, जो कि भले ही इंडस्ट्री छोड़ चुकी हैं परंतु खबरों में तो हमेशा ही रहती हैं। इस वक्त सना खान जो कि अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पति की इच्छा के बारें में भी बात की और बताया कि वह क्या चाहते हैं।

गौरतलब है कि, पूर्व टीवी एक्ट्रेस सना खान ने अक्टूबर 2020 में शोबिज को अलविदा कह दिया था। उसके बाद उन्होंने सूरत के व्यापारी मौलाना अनस सैयद संग निकाह किया था। अब वह अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रही हैं।

मीडिया से हुई हालिया बातचीत में 35 वर्षीय सना खान ने कहा, "हम बहुत खुश हैं और अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं। अपने शरीर के भीतर कुछ बनने की कल्पना करना काफी सुखदायक एहसास है। बच्चों को जन्म देना जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।"

अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "शुरुआती दिन कठिन थे। गुस्सा, बुखार और उल्टी के कारण मैं बिस्तर से उठ नहीं पाती थी। कई बार ऐसा होता था, जब मैं हॉर्मोनल बदलावों के कारण बैठ कर रोती थी। मुझे अब भी कई बार मिचली आती है। माताओं के लिए मेरे मन में एक नया सम्मान है।''

प्रेग्नेंसी के समय में होने वाले फिजिकल चेंजेंस के बारे में बात करते हुए सना कहती हैं, ''जब शरीर में परिवर्तन हो रहा होता है, तो वजन सबसे पहले आपके दिमाग में आता है, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है, क्योंकि यह बहुत जरूरी है कि बच्चे को आवश्यक पोषक तत्व मिले और वह हेल्दी रहे।

आगे उन्होंने कहा, ऐसे ही ऊपर वाले ने मां का दर्जा इतना बड़ा नहीं किया है। मैं अपने बच्चे को रात भर अपने अंदर खेलते और मूव करते हुए महसूस कर सकती हूं। मेरा बच्चा निश्चित रूप से मेरी रातों की नींद खराब कर रहा है। मैं बच्चों के कपड़ों की खरीदारी को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हूं।"

अपने पति के बारें में सना ने बात की बताया कि वह कितने खुश हैं। सना ने कहा, ''मुझे देर से शादी करने का अफसोस है, क्योंकि इससे हर चीज में देरी हुई। हालांकि, मेरे सोलमेट को ढूंढना सबसे जरूरी था। अगर मेरे पास कोई विकल्प होता, तो मैं बच्चों से भरी नर्सरी रखना पसंद करती। अभी के लिए, अनस और मैं खुशी की इस गठरी को अपनी बाहों में थामने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"

Read more about: sana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X