मां बनने के कुछ दिन बाद ही सना खान ने फैंस को दिखाई अपने बच्चे की झलक, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

Sana Khan baby: टीवी की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी सना खान अभी हाल ही में 5 जुलाई को मां बनी हैं, उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अब सना खान ने सोशल मीडिया के जारिए से अपने फैंस के साथ अपने बच्चे की पहली झलक साझा की है। फैंस इस तस्वीर को देखकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
सना खान के बेटे की पहली तस्वीर-
सना खान से पहले उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी बेटे की एक वीडियो शेयर की।, जिसके बाद सना भी बेटे की झलक दिखाई। हालांकि चेहरा नहीं नजर आ रहे, लेकिन नन्हें राजकुमार के हाथ दिखाई दे रहे हैं और उनके कपड़े पर लिखा है, 'मम्मी और मैं।'
वीडियो में अनस ने अपने लाडले के हाथ में अपनी उंगली थमा रखी है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'माशा अल्लाह तबारकल्लाह मेरा बेटा और मेरी जिंदगी सना खान। अलहमदुलिल्लाह।' वहीं सना खान ने भी सेम वीडियो पोस्ट कर लिखा- क्यूटीपाई।
सना खान के बेटे के नाम का खुलासा-
सना के बेटे के नाम की बात करें तो, एक इंटरव्यू में सना खान ने अपने बेटे के नाम से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे का नाम 'सैयद तारिक जमील' है... 'कहा जाता है कि नाम का इंसान पर बहुत असर होता है। इसलिए, हम एक ऐसा नाम चाहते थे जो पवित्रता, , देखभाल और ईमानदारी का प्रतीक हो। जमील का अर्थ है सुंदरता, और तारिक का अर्थ है सुखद।'
इंडस्ट्री से दूर सना का जीवन-
गौरतलब है कि साल 2020 में सना खान ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इंडस्ट्री से दूर होने के बाद सना धर्म के रास्ते पर चल पड़ी है। और कुछ वक्त बाद सना खान ने अनस संग शादी कर ली थी और आज वह एक बच्चे की मां हैं। भले ही सना ने इंडस्ट्री से दूरी रखी हुई हैं लेकिन वह हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications