Video: जिहादी पैदा हो गया, आतंकवादी पैदा हो गया.. अपने नन्हे से बच्चे के जन्म पर ये क्या बोली मुस्लिम एक्ट्रेस

Sana Khan Viral Video: अभिनेत्री सना खान ने बिग बॉस से लेकर बॉलीवुड तक हद जगह खूब ग्लैमर बिखेरा है। लेकिन उन्होंने शादी के बाद पूरी तरीके से धर्म की राह चुनी और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हाल ही में उन्होंने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया है और काफी चर्चा में भी बनी हुई है।
सना खान अक्सर सभी मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती दिखाई देती हैं। उनके पॉडकास्ट भी काफी वायरल रहते हैं। वहीं अब सना खान एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सना खान अपने बेटे के जन्म के समय मिलने वाले तानों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सना खान माइक थामे बता रही हैं कि बेटे के जन्म के वक्त लोगों ने उन्हें कैसी कैसी बातें सुनाई थीं। सना खान कहती हैं, "मेरा छोटा बच्चा पैदा हुआ तो लोग बोलते हैं अरे ये तो आतंकवादी पैदा हो गया.. ये तो जिहादी पैदा हो गया.. एक टेररिस्ट और आ गया.. ये कटा मुल्ला.." सना खान के इस वीडियो से उनके फैंस में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से सना खान अपने बेबाक बयानों के चलते चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। कुछ वक्त पहले उन्होंने ऐसे मर्दों पर निशाना साधा था जो अपनी पत्नियों को छोटे कपड़े पहनने देते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को काफी ज्यादा विवादों में देखा गया।
सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए नित नए अप्डेट्स देती रहती हैं। इसके साथ ही सना सोशल मीडिया पर कुरान की आयतें और उनके मायने भी फैंस को समझाती दिखाई देती हैं। फिलहाल सना खान अपने दोनों बेटों की परवरिश को पूरा समय दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











