बिग बॉस से सना बाहर, संभावना अकेली
बिग बॉस की प्रतिभागी सना खान पिछले हफ्ते घर से बाहर हो गयीं। सबसे कम वोट पाकर सना खान को बिग बॉस 8 के आखिरी चरण में शो छोड़ना पड़ा। सना खान के जाने से संभावना सेठ जो कि बिग बॉस के घर में सबसे करीब सना खान के थीं वो अकेली रह गयीं। सना खान और संभावना सेठ साथ में घर के अंदर आई थीं और दोनों ने घर के प्रतिभागियों के बीच लड़ाई झगड़े लगवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सना खान बाहर जाते समय बेहद उदास थीं और काफी रोईं भी। हालांकि घर के बाकी सदस्यों को उनके जाने से कुछ खास दुख नहीं हुआ। सना खान के घर से बाहर जाने के पीछे कुछ मुख्य वजहें ये थीं सना खान घर में कुछ खास एंटरटेनमेंट नहीं दे रही थीं। साथ ही सना खान घर में कुछ खास एक्टिव भी नहीं रहती थीं। सिवाए इधर की बातें उधर करने के अलावा सना खन कुछ खास नहीं कर रही थीं।
सना खान और संभावना सेठ मिलकर घर में बेफिजूल के झगड़े भी लगवाती दिख रही थीं। घर में सना खान का कोई करीबी दोस्त भी नहीं बना था जिसके चलते वो अलग थलग ही रहती थी। फिल्हाल सना खान के जाने के बाद अब बिग बॉस के घर में थोड़ी तो शांति नज़र आने वाली है। तो देखिये इस हफ्ते क्या नया होता है बिग बॉस के घर में।


Click it and Unblock the Notifications
