इवेंट पर भावुक हो कर रो पड़ीं सना खान, स्पेशल ऑप्स का ट्रेलर लॉन्च, मुश्किल वक्त से गुज़रीं
मॉडल एक्टर सना खान, अपनी नई वेबसीरीज़ स्पेशल ऑप्स के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची जहां पोस्टर पर खुद को देखकर वो भावुक हो गईं। उन्होंने डायरेक्टर नीरज पांडे को इस मौके के लिए धन्यवाद दिया और वो स्टेज पर ही रोने लगीं। दर्शकों ने तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
वहीं शो के होस्ट ने भी सना को समझाया, ज़िंदगी है, ऐसा होता रहता है। दरअसल, सना खान का हाल ही में बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप हुआ है। सना ने मेलविन को रंगे हाथ उन्हें धोखा देते पकड़ा था।

सना ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं नहीं चाहती कोई भी लड़की सना खान बने। सना का कहना था कि वो बेवकूफ बन गईं लेकिन वो कभी नहीं चाहेंगी कि कोई और लड़की इस जगह आए जहां आज वो खड़ी हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, सना मेलविन के खिलाफ खुलकर सामने आई थीं और बताया था कि मेलविन ने अपनी ही एक नाबालिग स्टूडेंट को प्रेगनेंट किया है और मेलविन ने उन्हें इंडस्ट्रा में काम नहीं करने दिया और अच्छे प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से गए।


Click it and Unblock the Notifications












