Sana Khan बनी दूसरी बार मां, बेटे के कान में पिता अनस सईद ने पढ़ी पहली अजान

Sana khan

Sana khan become second time mother: सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकीं सना खान के घर एक बार फिर किलकाली गूंजी है। जी हां, सना खान दूसरी बार मां बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में खुलासा किया है।

पिता ने बेटे को उठाया गोद में
जी हां, हाल ही में सना खान ने बताया है कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सना के पति मुफ्ती अनस सैय्यद अपने बेटे को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनस सैय्यद अपने बेटे के कान में पहली अजान पढ़ते नजर आ रहे हैं।

सना के घर आईं खुशियां
बता दें कि घर में खुशी की लहर आ गई है। जब सना ने पहले बेटे को जन्म दिया था तब भी घर वाले काफी खुश थे और उनका स्वागत बड़े ही जोरों शेरों से किया गया था। बेटे के स्वागत में मुफ्ती अनस सैय्यद ने एक बड़ी पार्टी का आयोजन भी किया था।

शादी के बाद फिल्मी दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गईं सना
आपको बता दें कि सना खान ने 5 जुलाई साल 2023 को पहले बच्चे को जन्म दिया था। वहीं अब डेढ़ साल बाद सना फिर से मां बन गई हैं। बता दें कि सना खान ने साल 2020 में मुस्किल धर्म गुरु मुफ्ती अनस सैय्यद से शादी रचाई थी। उन्होंने बड़ी ही सादगी से शादी की थी। सना की शादी की तस्वीरों को देख लोग हैरान रह गए थे क्योंकि उन्हों गुपचुप शादी की थी और अचानक से ही शादी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को हैरान कर दिया था। अपनी शादी के साथ ही सना ने अपनी फिल्मी लाइफ को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X