राजीव को बेवकूफ बना, सना हो लीं विशाल संग
बिग बॉस का घर एक ऐसा घर है जहां हर एक एक रिश्ते के हर एक रंग देखने को मिलते हैं। यहां कब कौन किसका दोस्त बनेगा और कब उसी की पीठ पर छुरा घोंप देगा ये कोई नहीं जानता। इसलिये जितने जो जिसके करीब होता है वो उतने दिन खुश हो लेता है क्या पता दूसरे दिन कौन किसके साथ होगा और कौन किसके खिलाफ ये कोई नहीं कह सकता। अब सना और राजीव को ही देख लीजिये। एक समय था जब दोनों एक दूसरे के बेहद करीबी थे और एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त कहते थे लेकिन बिग बॉस ने एक टास्क दिया और दोनों की दोस्ती की असलियत सबके सामने आ गयी।
हुआ कुछ यूं कि बिग बॉस ने राजीव, विशाल और सना को एक टास्क दिया ये दिल किसको दूं। इस टास्क के दौरान राजीव और विशाल को सना को प्रपोज करने को कहा गया वो भी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में। सना को कहा गया कि वो जिसे भी अपना दिल देंगी उसके साथ उन्हें एक डेट के लिए भेजा जाएगा। राजीव ने जहां अपने द्वारा लिखी गयी एक बहुत ही खूबसूरत कविता सना के नाम कर दी वहीं विशाल ने सना का हाथ पकड़कर उन्हें अपने दिल की बात कही।

लेकिन सना ने राजीव की बेस्ट परफॉर्मेंस होते हुए भी उन्हें छोड़कर विशाल का नाम लिया। उन्होंने अपने इस फैसले के साथ ये भी कहा कि वो डेलनाज के सामने राजीव के साथ डेट पर कैसे जा सकती हैं और उन्हें बहुत ही अजीब लगेगा। उनके इस जवाब से राजीव को बहुत ही बुरा लगा और उन्होंने सना को मिस डिप्लोमैटिक कहा साथ ही ये भी कहा कि अगर यही बात थी तो टास्क के शुरु होने से पहले सना ने क्यों नहीं कहा कि वो ये टास्क राजीव के साथ नहीं कर सकतीं। खैर सना ने राजीव को निराश करके विशाल का हाथ तो पकड़ लिया लेकिन अफसोस उसके बाद ही वोट आउट में विशाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गये। अब देखिये विशाल के जाने के बाद राजीव और सना क्या एक बार फिर से दोस्त बन पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications