समीर के लिए एकता बनायेंगी धारावाहिक

वे अपनी बेस्ट फ्रेंड नीलम को उनकी शादी का एक खास तोहफा देने जा रही हैं। हाल ही में नीलम और समीर सोनी ने शादी की है और जल्द ही समीर एक फिल्म में खास भूमिका निभाने जा रहे हैं। लेकिन एकता की तरफ से भी समीर सोनी को खास तोहफा मिल रहा है। वे समीर के लिए टेलीविजन पर एक नये शो की शुरुआत करने जा रही हैं।
उन्होंने कहा है कि इस शो में वह समीर को लीड किरदार की भूमिका देंगी। इस शो में समीर वकील की भूमिका निभायेंगे। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसके लांच की घोषणा की जायेगी। खबर तो यह भी आ रही है कि हो सकता है कि वह दोस्ती निभाने के लिए शो बड़े अच्छे लगते हैं से राम कपूर को हटा कर समीर सोनी को ले लें।
लेकिन अब तक एकता ने इस बात पर कोई मुहर नहीं लगाई है। वैसे भी मिस एकता कब क्या करेंगी, वह किसी को पता नहीं होता। एकता कभी पहले समीर की खास दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी उन्हें किसी शो में नहीं लिया। लेकिन जब से नीलम से समीर की शादी हुई। उन्हें अपनी दोस्ती को निभाना ही पड़ा, क्योंकि नीलम उनकी खास दोस्त हैं। तो अब देखना यह है कि यह दोस्ती क्या रंग लाती है।


Click it and Unblock the Notifications











