नीलम-समीर को चाहिए ढेर सारे बच्चे

By Neha Nautiyal

Sameer Soni, Neelam Kothari
हाल ही में 'बिग बॉस' के घर से बाहर आए समीर सोनी और 90 के दशक की अभिनेत्री रह चुकीं नीलम कोठारी 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं। शादी में केवल समीर और नीलम के कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही मौजूद होंगे। नीलम कोठारी अब ज्वैलरी डिजाइनिंग के व्यवसाय से जुड़ी हैं।

शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी को होगा जिसमें दोनों के दोस्त और रिश्तेदार मौजूद होंगे। समीर ने बताया कि वो अपने 'बिग बॉस' के घरवालों को भी अपने रिसेप्शन में बुलाएंगे। समीर और नीलम की मुलाकात एकता कपूर की एक पार्टी के दौरान लगभग तीन साल पहले हुई थी।

और पहली ही मुलाकात मे समीर नीलम को अपना दिल दे बैठे। वैसे खास बात ये है कि समीर और नीलम शादी के जल्द बाद ही बच्चे चाहते हैं, जी हां ये हम नहीं कह रहे खुद दोनों का कहना है। समीर ने कहाकि मैं और नीलम दोनों ही बहुत शांत हैं इसलिए हमें जल्दी से अपने घर में बच्चे चाहिए जिनसे घर भरा-भरा रहे। नीलम का भी यही कहना है कि उन्हें ढेर सारे बच्चे चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X