एक बार फिर कश्मीरा-संभावना टकरायी

By Priya Srivastava

sambhawana seth and Ksahmira Shah are fighting again
कश्मीरा शाह अपनी बातों को लेकर हमेशा विवादों में घिरी रही हैं। लेकिन इस बार वे इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अपना पहले से बहुत अधिक वजन घटा लिया है। हाल ही में वह एंडमोल द्वारा आयोजित खतरों के खिलाड़ी.. की पार्टी में वो पहुंची थी, जहां इस शो में प्रतिभागी के रूप में भाग लेनेवाली कई अदाकाराएं मौजूद थीं।

इसी पार्टी का हिस्सा बनने जब कश्मीरा पहुंची तो सब उन्हें देखते रह गये। सबने उनकी बहुत तारीफ की। यह सुनकर कश्मीरा शाह खुश भी हो गयीं और उन्होंने मुन्नी बदनाम पर खूब डांस किया। लेकिन वहां वे अपने नये प्रेमी के साथ भी नजर आयीं। कभी कृष्णा के बेहद करीब रह चुकीं कश्मीरा शाह का इन दिनों नया प्यार कोई और है।

हालांकि अब तक उनका नाम मीडिया में नहीं आया है। लेकिन इसी पार्टी में कश्मीरा शाह से जलनेवाली अदाकारा भी मौजूद थी। वह हैं संभावना सेठ । संभावना सेठ ने जब देखा कि मीडिया संभावना को नहीं कश्मीरा को अधिक फुटेज दे रही है। तो संभावना ने मुन्नी बदनाम पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया। इस पार्टी में जम कर मस्ती हुई।

मीडिया ने जब संभावना सेठ से पूछा कि क्या उनमें और कश्मीरा ने कोई लड़ाई चल रही है। इस पर संभावना ने कहा कि मुझे किसी और से कोई मतलब नहीं कि कौन क्या कहता है और करता है। वह मेरी प्रतिभागी है और मैं उससे उसी तरह बर्ताव करूंगी। अच्छी बात है कि उसने वजन घटा लिया है और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।

;;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X