सना खान की ट्रोलिंग पर संभावना सेठ का आया रिएक्शन, बोलीं- मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगी...

Sambhavna seth Video: संभावना सेठ और सना खान दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों का काफी अच्छा बॉन्ड है। वहीं रमजान के खास मौके पर दोनों पॉडकास्ट के लिए रेडी हो रही थीं, लेकिन पॉडकास्ट से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मचा दिया। इस क्लिप में सना संभावना से कहती हैं कि सलवार कहां है दुपट्टा कहां है बुर्का लेकर आओ। सना के ऐसे शब्द सुन लोगों ने सना खान को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सना को लेकर तमाम बातें सोशल मीडिया पर कही जाने लगीं, लेकिन अब अपनी दोस्त के बारे में ऐसा सुन संभावना सेठ का रिएक्शन सामने आया है।
दो दोस्तों में ऐसे ही होती है बात-संभावना
अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए संभावना कहती हैं कि पहले तो मैं हैरान हो गई कि इस बात को लेकर कि सना खान की ट्रोलिंग हो रही है। संभावना आगे कहती हैं कि वो मेरी दोस्त है और दो दोस्त आपस में ऐसे ही बात करते हैं। तू बुर्का पहन तू दुपट्टा डाल ये वो मजाक में कह रही थी इसके अलावा उसकी दूसरी कोई और मंशा नहीं थी। अगर आप वीडियो ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि वो सिर्फ मस्ती मजाक चल रहा था।
मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगी...
हम दोस्त हैं और दोस्तों की बातों को लेकर ट्रोलिंग होगी तो कैसे चलेगा। उसका कोई भी कसूर नहीं था। मैं भी उसे कह सकती थी कि तू छोटे कपड़े पहन मैंने नहीं कहा। आपको समझना पड़ेगा कि हम एक पॉडकास्ट के लिए गए थे जो शायद मुबारके रमजान था। उसमें हम इस तरह के कपड़े नहीं पहन सकते हैं तो बस वही समझ कर वह मजाक कर रही थी। संभावना कहती हैं कि- मैं हिंदू हूं हिंदू ही रहूंगी तो मुस्लिम है वही रहेगी। इसके लिए आप उसको ट्रोल मत करो। हमने यह कोई सोच समझकर नहीं किया और प्लीज इस तरह की चीजें मत करो।


Click it and Unblock the Notifications











