'15 दिनों तक मरा हुआ बच्चा कोख में लेकर घूमती रही' पति के साथ करा रही बेबी बंप फोटोशूट और फिर...

Sambhavana Seth

Sambhavana Seth On Abortion: रियलिटी शो बिग बॉस 2 से सबसे ज्यादा मशहूर हुईं संभावना सेठ को अपनी लाइफ में कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। संभावना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए व्लॉगिंग करती हैं और हर छोटे बड़े अप्डेट्स फैंस को देती रहती हैं। एक्ट्रेस ने 14 जुलाई, 2016 को अभिनेता-लेखक अविनाश मिश्रा से शादी की।

तीन महीने बाद एबॉर्शन

काफी समय से ये कपल प्रेग्नेंसी और फैमिली प्लानिंग की कोशिश कर रहा है और 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन बदकिस्मती से तीन महीने बाद ही उनका एबॉर्शन हो गया। अब संभावना ने अपने एबॉर्शन के बारे में बात की और इसके लिए अपने डॉक्टर को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। संभावना ने अपने एबॉर्शन से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

करने ही वाली थीं ऐलान

हाल ही में, हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में संभावना सेठ ने अपने एबॉर्शन के बारे में बात की और कहा कि उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन करवाया था। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में स्कैन के बाद वो इस फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी एनाउंस करने वाली थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपने एबॉर्शन के बारे में पता चला तो यह उनके लिए ये बुरी तरह से झकझोर देने वाला था। संभावना ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा नुकसान यह था कि उनके डॉक्टर ने गलती की क्योंकि जब उन्होंने हद से ज्यादा दर्द की शिकायत की तो डॉक्टर ने उनकी जांच नहीं की। संभावना ने कहा कि उनके डॉक्टर ने एंब्रोयो ट्रांसप्लांट से पहले जेनेटिक्स टेस्ट नहीं किया था। एबॉर्शन के बाद उन्हें पता चला कि यह एबनॉर्मल था।

नहीं की जेनेटिक्स टेस्टिंग

इसके बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "जब आप एंब्रोयो ट्रांसप्लांट करते हैं तो उससे पहले एक जेनेटिक्स टेस्टिंग होती है अपने वही ही नहीं किया। मूल रूप से वह जेनेटेक्ली एबनॉर्मल था। सोचो ये पांचवें महीने में जा कर पता चलता तो क्या होता।"

15 दिन पहले ही खो दिया था बच्चा

संभावना ने बताया कि उन्हे तीसरे महीने के स्कैन के दौरान अपने एबॉर्शन के बारे में पता चला। स्कैन के 15 दिन पहले ही उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया था और उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। संभावना ने बताया कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था, लेकिन उनके डॉक्टर ने उन्हें बताया कि यह उनके गठिया (अर्थराइटिस) के कारण हुआ है।

15 दिन में अंदर जहर लेकर घूम रही थी

संभावना ने कहा, "आप ये सोच लो कि तीसरे महीने में स्कैन में मैं चली गई हूं, तब मुझे मालूम पड़ा कि 15 दिन पहले ही खत्म हो चुका था सब कुछ। तो 15 दिन में अंदर जहर लेकर घूम रही थी। मुझे कुछ भी हो सकता था। और मैं 15 दिन से बोल रही थी कि मेरे बहुत दर्द हो रहा है। और मेरी डॉक्टर बोल रही है, 'यह तुम्हारा गठिया है।''

डॉक्टर्स का रवैया

संभावना ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने गठिया के डॉक्टर से कॉन्टैक्ट किया, तो उन्होंने बताया कि पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द एबॉर्शन का संकेत है, लेकिन उनके डॉक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। जब उनका एबॉर्शन हुआ, तो उन्होंने इसे बस 'दुर्भाग्यपूर्ण' कहा। संभावना ने बताया कि डॉक्टर ने सहानुभूति नहीं दिखाई, बल्कि इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' कहा।

संभावना सेठ ने कहा, "जब हो गया तो उन्हें बोला, 'लेकिन आपको बहुत सारी समस्याएं हैं ना संभावना, आपको पहले से ही गठिया था, क्या करें। तो माफ करें।' वो सॉरी भी नहीं था, वो कहती है 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है, अगली बार कोशिश करेंगे।''

19 दिसंबर, 2024 को अविनाश और संभावना ने अपने बच्चे के एबॉर्शन के कारण अपनी हालत पर बात करते हुए एक व्लॉग शेयर किया। कपल की शादी को आठ साल हो चुके हैं, और वे प्रेग्नेंसी कंसीव करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अविनाश और संभावना ने खुलासा किया कि वे आईवीएफ की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी तरह, यह सफल नहीं हुआ। अविनाश ने व्लॉग की शुरुआत यह बताकर की कि संभावना ने अपने बच्चे को जन्म से पहले ही खो दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: sambhavna seth bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X