65 इंजेक्शन से जूझी एक्ट्रेस, हो सकते थे जुडवां बच्चे, 3 महीने में हुआ मिसकैरेज, बुरी तरह टूटी संभावना सेठ

Sambhavna Seth Miscarriage

Sambhavna Seth Miscarriage: संभावना सेठ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन पिछले लंबे समय से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। दरअसल आपको बता दें कि वह पिछले लंबे समय से मां बनने की कोशिश कर रही है। इस बार तो संभावना सेठ और उनके पति अविनाश मिश्रा अपने फैन्स को खुशखबरी देने वाले थे।

इतना ही नहीं संभावना सेठ पिछले 3 महीना से प्रेग्नेंट थी और 18 दिसंबर 2024 को इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ में शेयर करने वाली थी। लेकिन यही दिन एक्ट्रेस के लिए उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन साबित हो गया। दरअसल इसी दिन संभावना का मिसकैरेज हो गया और अब एक्ट्रेस रो-रो कर अपना बुरा हाल कर चुकी है।

दरअसल, 19 दिसंबर को अविनाश मिश्रा और संभावना सेठ ने अपने एक व्लॉग के जरिए मिसकैरेज की खबर अपने फैंस के साथ में शेयर की है। बताते चलें कि कपल की शादी को तकरीबन 8 साल हो गए हैं और काफी लंबे समय से दोनों बच्चे की प्लानिंग भी कर रहे हैं। व्लॉग में अविनाश ने बताया की संभावना पिछले 3 महीनों से प्रेग्नेंट थी और वो गुड न्यूज़ भी शेयर करने वाले थे।

अविनाश ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने बहुत अच्छी खासी प्लानिंग की हुई थी। इस दौरान काफी सावधानियां भी बरती। हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था और एक्ट्रेस का मिसकैरेज हो गया। अविनाश ने संभावना की प्रेगनेंसी को लेकर बात की और बताया कि डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के लिए सब कुछ बेहतर हो रहा था लेकिन उसकी धड़कन बढ़ गई।

अविनाश ने बताया कि हमें जुड़वा बच्चे हो सकते थे। लेकिन हाल ही में हमने स्कैन में अपने बच्चे को खो दिया। अविनाश ने बताया कि डॉक्टर भी बहुत हैरान रह गए थे कि इतना सब कुछ अच्छा चल रहा था। डॉक्टर तो यह भी कह रहे थे कि जुड़वा बच्चे हो सकते हैं। हम दोनों भी बहुत खुश थे। हम तो बस यही कह रहे थे कि ये प्रेग्नेंट हो जाए और डॉक्टर तो ट्विंस की बात करने लगे। लेकिन अब मुझे संभावना के लिए बहुत दुख हो रहा है।

संभावना और अविनाश ने अपने व्लॉग के दौरान खुलासा किया की एक्ट्रेस को एबॉर्शन भी करवाना पड़ गया क्योंकि यह उसके शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं था। अविनाश ने बताया कि पिछले 3 महीने एक्ट्रेस के लिए बहुत दुख भरे थे। पूरे कोर्स में एक्ट्रेस को 65 इंजेक्शन लगे। यह बहुत ज्यादा दर्दनाक था और उसने इस बच्चे के लिए काफी मेहनत की। लेकिन जब उसको ऐसा लगा कि इंजेक्शन बंद हो जाएंगे तो उनके बच्चे की दिल की धड़कन ही रुक गई।

More from Filmibeat

Read more about: sambhavna seth avinash mishra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X