कई मिसकैरेज के बाद जुड़वा बच्चों की मां बनी 45 साल की संभावना सेठ, दिखाई बेटे-बेटी की पहली झलक
Sambhavna Seth Twins: अभिनेत्री संभावना सेठ मां बन गई हैं। 45 की उम्र में संभवना सेठ के घर में किलकारियां गूंजी हैं। इससे भी बड़ी गुड न्यूज़ ये है कि ये एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। संभावना और उनके पति अविनाश ने सोशल मीडिया पर कई भावुक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक भी दिखाई है।

इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज़ शेयर करते हुए संभावना सेठ ने लिखा, "इस साल हमारे घर महा दिवाली वक्त से पहले ही आ गई। लक्ष्मी और गणेश, दोनों एक साथ हमारे घर पधार चुके हैं। हमारा दिल महादेव के प्रति आभार से भरा हुआ है। हर हर महादेव।" इन तस्वीरों में से एक में संभावना ने अपने दोनों बच्चों की पहली झलक भी शेयर की है।
सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते ही संभावना और अविनाश के कमेंट बॉक्स में बधाई देने वालों का सैलाब आ गया। टीवी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों से लेकर फैंस तक, हर कोई न्यू-बॉर्न ट्विन्स पर जमकर प्यार लुटा रहा है। कई फैंस इसे भगवान का चमत्कार कह रहे हैं, तो कई लोग इस कपल की हिम्मत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, जिन्होंने पैरेंट्स बनने के इस बेहद लंबे और मुश्किल सफर में कभी हार नहीं मानी।
बताते चलें कि कपल के लिए माता-पिता बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। संभावना ने आईवीएफ और उसमें मिले दर्दनाक असफलताओं को कभी दुनिया से नहीं छुपाया। अविनाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बार-बार होने वाले ट्रीटमेंट्स और हैवी इंजेक्शन्स की वजह से यह पूरा प्रोसेस संभावना के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद थका देने वाला और दर्द से भरा था। कपल ने साल 2016 में शादी रचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications