डिंपी की गाली सुन बिग बॉस से निकल जाएंगी संभावना
बिग बॉस 8 में लड़ाई झगड़े जमकर हुए हैं। संभावना सेठ और डिंपी महाजन के बीच के झगड़े तो इस कदर बढ़े कि संभावना ने डिंपी को जलील करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हालांकि डिंपी के पूर्व पति राहुल महाजन जो कि संभावना के करीबी दोस्त हैं ने डिंपी और संभावना के बीच झगड़े को खत्म करने की कोशिश की लेकिन वो भी नाकाम रहे। हालात यहां तक पहुंच गये कि डिंपी द्वारा अपने लिए अपशब्द प्रयोग किये जाने के कारण संभावना अपना सामान लेकर बिग बॉस के गेट पर खड़ी हो गयीं।

डिंपी का कहना है कि उन्होंने संभावना को लेकर कुछ भी अपशब्द नहीं कहा। लेकिन संभावना का कहना है उन्होंने खुद ये बात सुनी है और वो डिंपी को इसका जवाब जरुर देंगी। संभावना ने यहां तक कहा कि अगर वो घर में रहीं तो डिंपी पर हाथ भी उठा सकती हैं। फिल्हाल तो वो अपना सामान लेकर गेट पर खड़ी हो गयी हैं और जोर जोर से चिल्लाकर बिग बॉस से घर का दरवाजा खोलने को कह रही हैं।
इससे पहले भी संभावना सेठ डिंपी के साथ झगड़ा कर चुकी हैं और यहां तक कि उन्होंने जूता उठाकर डिंपी की तरफ भी फेंका था। हालांकि उस वक्त राहुल ने आकर बात को संभाल लिया था।
फिल्हाल बिग बॉस जैसे जैसे अपने अंतिम चरण पर पहुंच रहे हैं वैसे वैसे प्रतिभागियों के सब्र का बांध टूटता सा नज़र आ रहा है। अब देखना है कि अंत तक कौन यहां टिक पाता है और किसके हाथ जाता है बिग बॉस 8 की ट्रॉफी।


Click it and Unblock the Notifications











