..................... Samay Raina mother trolls Sunil Pal on Archana Puran Singh vlog says vomit ho gayi Samay Raina Sunil Pal Controversy, Samay Raina mother Sunil Pal reaction, Archana Puran Singh Samay Raina vlog, Samay Raina mom trolls Sunil Pal on Archana Puran Singh vlog - Hindi Filmibeat

Video: समय रैना की मां ने कॉमेडियन सुनील पाल को किया बेइज्जत? कहा- 'उनकी शक्ल देखकर मुझे उल्टी हो गई'

Samay Raina Mother Reaction On Sunil Pal: अर्चना पूरन सिंह को भले ही कपिल शर्मा शो के नाम से जाना जाता है, लेकिन धीरे-धीरे अब वो व्लॉगिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो व्लॉगिंग के जरिये अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताती हैं और साथ ही जब सेलेब्स के घर से लोगों को रूबरू करवाती हैं।

Samay Raina Mother Reaction On Sunil Pal

हाल ही में अर्चना पूरण सिंह अपने बेटे आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी के साथ कॉमेडियन समय रैना के घर पहुंचीं और फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो चर्चा का विषय बन गया। जी हां, समय रैना ने व्लॉग के दौरान अपनी मां को वीडियो कॉल किया और उन्होंने कॉमेडियन सुनील को लेकर ऐसी बात कही जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

रमया रैना की मां का जवाब

अर्चना पूरण सिंह से बात करते हुए समय रैना की मां ने कहा कि वो उन्हें रोज देखती हैं। जिस पर अर्चना कहती हैं कि समय बता रहा था कि आपकी तबीयत ठीक नहीं है। जिस पर समय की मां ने रिप्लाई देते हुए कहा- 'हां थोड़ा बीमार हूं, उल्टी आ गई'। इस पर समय ने अपनी मां से पूछा कि 'क्या देख लिया आपने ऐसा?' और इसके बदले जो समय की मां ने जवाब दिया वो हैरान कर देने वाला था। उन्होंने कहा- 'कुछ नहीं देखा, बस सुनील पाल की शक्ल देखी।'

समय रैना ने दी सफाई

समय रैना की मां की बात सुनकर अर्चना पूरण सिंह और खुद समय रैना हैरान रह गए और अर्चना ने कहा कि अब मुझे समझ में आ रहा है कि तुम्हारा(समय रैना) ह्यूमर कहां से आ रहा है। बाद में समय रैना ने बताया कि 'सुनील पाल ने बहुत उल्टा सीधा बोला था।'

सुनील पाल समय रैना की कॉन्ट्रोवर्सी

आपको बता दें, पिछले साल 'इंडिया गॉट लेटेंट' की जब कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। तो उस समय एक इंटरव्यू के दौरान सुनील पाल ने समय रैना और रणवीर अल्लाहाबादिया को आतंकवादी कह दिया था। उन्होंने कहा था कि 'अब समय आ गया है कि हमें इन नाम के कॉमेडियन को बॉयकॉट करें। ये लोग गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं, गंदी चीजें सिखाते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह का कंटेंट दिखाने के लिए इन्हें 10 साल की सजा होनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X