..................... Samay Raina did the first post after the obscene comment controversy, how was the reaction of the people? - Hindi Filmibeat

अश्लील टिप्पणी के विवाद के बाद समय रैना ने किया पहला पोस्ट, कैसा था लोगों का रिएक्शन?

samay raina

Samay Raina First Post- समय रैना को भला कौन नहीं जानता है। इंडिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर्स में से एक समय रैना इस वक्त अपने विवादित बयान को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

उनका एक शो था जिसका नाम इंडियाज गॉट लेटेंट था और इसके कंटेंट को लेकर बवाल मचा है। गौरतलब है कि यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया की "माता-पिता के साथ सेक्स" वाली टिप्पणी के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट ने सीधे तौर पर चैनल बंद करवा दिया था।

अब आया नया पोस्ट

जब से ये बवाल मचा है तब से लेकर अभी तक समय रैना शांत थे लेकिन अब यूट्यूब पर एक पोस्ट उन्होने विवाद के बाद पहली बार किया है। इस गुप्त पोस्ट में उन्होने लाल दिल और गले लगाने वाला इमोजी शामिल था साझा किया है जिसको लेकर लोग कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं।

जैसे ही उन्होने ये पोस्ट डाला इसको 7 हजार लोगों ने तुरंत ही लाइक कर दिया। इससे इतना तय है कि आज भी समय रैना को चाहने वाले लोग शामिल हैं। हालांकि समय रैना को कानून की तरफ से कब राहत मिलेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

क्या था पूरा मामला

इंडिया का लोकप्रिय चैनल बीयरबाइसेप्स के बारे में भला कौन नहीं जानका है। इस चैनल को चलाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया इस महीने की शुरुआत में इंडियाज गॉट लेटेंट शो में दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर हर दिन सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" बस इसी बात को लेकर ऐसा बवाल मचा कि सभी यूट्यूबर्स के जीवन में तूफान आ गया। उनका पूरा कंटेंट हटवा दिया गया और इसको अश्लील कहा जा रहा है।

Read more about: samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X