समय रैना ने आरजे महवश के साथ उड़ाया धनश्री वर्मा का मजाक, युजवेंद्र चहल बोले- 'एक और केस के लिए तैयार रहो'

Samay Raina Troll Dhanashree Verma- कॉमेडियन समय रैना किसी ना किसी विवाद के चलते सुर्खियों में आते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महवश के साथ बातचीत कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होने क्रिकेटर की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर कटाक्ष किया था। बता दें कि धनश्री ने युजेंद्र चहल पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे और इसी को लेकर समय रैना चुटकी ले रहे थे। बता दें कि समय रैना ने 4 करोड़ का जिक्र किया जिसके बाद इस पॉडकास्ट पर चहल का भी कमेंट आया था जिसको उन्होने बाद में डिलीट कर दिया था।
समय रैना ऐसे किया कटाक्ष
वायरल हो रहे वीडियो में समय रैना महवश से पूछते हैं कि आपका फेवरिट अल्फाबेट क्या है तो महवश कहती हैं, ''एम क्योंकि मेरा नाम एम से शुरु होता है।'' इसके बाद समय रैना से महवश पूछती हैं कि आपका फेवरिट क्या है? समय रैना चुटकी लेते हुए कहते हैं, ''मेरा यू जी है फेवरिट है।'' समय रैना फिर कहते हैं, ''इस बार कुछ दिल की बातें करते हैं, बताइए 8 करोड़ का हाफ क्या होता है?'' महवश कहती हैं, ''4 करोड़।''
फिर वो समझ जाती हैं कि समय का इशारा किस तरफ है। इसके बाद समय रैना अपनी जैकेट उतारते हैं जिसमें लिखा होता है, ''बी योर ओन शुगर डैडी।'' बता दें कि ऐसी ही टीशर्ट चहल ने तलाक के समय पहनी थी। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा था, ''एक और केस के लिए तैयार रहो।'' हालांकि उन्होने मजाक में ये बात कही थी। हालांकि कुछ समय के बात चहल ने कमेंट डिलीट कर दिया था।
यहां पर उस एलिमनी की बात हो रही थी जो कि 4 करोड़ रुपए युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को दिए थे। बता दें कि विवाद काफी हुआ था और दोनों ने एक दूसरे को गलत कहा था। लेकिन समय रैना ने जिस तरह से ये पॉडकास्ट किया है वो काफी फनी है और लोगों को हैरान करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











